जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 90 से ज्यादा नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी अपनी शिकायतें व मांग उपायुक्त के समक्ष रखी। जिसपर उन्होंने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की बातों को सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।…
Read Moreविधायक संजीव सरदार ने निजी खर्चे से तीन पंचायतों में लगवाया मोटर पंप
जमशेदपुर : भीषण गर्मी से परेशान आम जनमानस के लिए राहत भरी खबर पोटका विधानसभा क्षेत्र से आई है। वहीं पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रों में विधायक संजीव सरदार ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्चे से तीन पंचायतों में मोटर पंप सेट स्थापित करवाया है। जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के ऐदेल झोपड़ी बाजार टोला, दक्षिणी घाघीडीह पंचायत के कोल बस्ती और दक्षिण बागबेड़ा पंचायत के सीपी टोला ग्राम में यह मोटर पंप सेट लगाए गए हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को गर्मी…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर” की सफलता में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
– राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर, सम्मान में उमड़ा जनसैलाब जमशेदपुर : भारतीय सेना की पराक्रम और केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का जश्न गुरुवार शहर में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन से नागरिक मंच के बैनर तले एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से हुआ और जो बसंत टॉकीज स्थित शहीद चौक तक पहुंची।…
Read Moreहमारा देश किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो हमें छेड़ें हम उसे छोड़ते भी नहीं है : राज्यपाल
चाकुलिया में राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकू महतो की प्रतिमा का किया अनावरण जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत भालुकबिंधा ग्राम में स्वतंत्रता सेनानी चानकू महतो की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल ने वीर शहीद चानकू महतो के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि इतिहास की जीवंत स्मृति है और जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि चानकू महतो…
Read Moreपप्पू सरदार की अनोखी पहल
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर कराया तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह – चेशायर होम में विशेष लोगों के साथ बाटी खुशियां जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 58 वां जन्मदिन उसके प्रशंसक पप्पू सरदार द्वारा भक्तिमय माहौल में शिव चर्चा कार्यक्रम के साथ धूमधाम से जरूरतमंद तीन जोड़ों सुलेखा प्रमाणिक संग खाकन मद्रिना, रेखा कुमारी संग नवीन डे और सुमिता तंतुबाई संग नयन तंतुबाई का सामूहिक रूप से विवाह कराकर मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दूूसरे दिन गुरूवार को पप्पू सरदार द्वारा करनडीह स्थित…
Read Moreधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जन-मन योजना से प्रमिला सबर बनीं आत्मनिर्भरता की प्रतीक
सक्सेस स्टोरी जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड अंतर्गत बांगुड़दा पंचायत माकुला ग्राम निवासी प्रमिला सबर ने स्वयंसहायता समूह से जुड़कर तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जन-मन योजना के प्रभावी पहल से सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उभरी हैं। वे वर्ष 2016 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। प्रारंभ में निर्णय लेने में संकोच करने वाली प्रमिला सबर को समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन तथा आवास योजना का लाभ मिला। अपने आवास के निर्माण…
Read Moreटाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
– नकली नोटों के बंडल और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें सचिन, रफीकुल और मो. आमीन शेख शामिल हैं। तीनों आरोपी दिल्ली जेजे कॉलोनी बवाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी रफीकुल के पास से ‘राहुल शर्मा’ नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोटों के…
Read Moreप्रसिद्ध हरिणा मेला का आयोजन 14 जून से
विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग किया निरीक्षण – तीन राज्यों से लाखों श्रद्धालु मेले की शोभा बढ़ाएंगे – रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय भव्य मेले का होता है आयोजन जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत मुक्तेश्वर धाम हरिणा मंदिर परिसर में आगामी 14 जून से कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय हरिणा मेला शुरू होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं…
Read Moreधक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर शिव चर्चा, आज बंटेगा निःशुल्क चाट
जमशेदपुर : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्वारा दो दिवसीय माधुरी का जन्मदिन बुधवार और गुरूवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। जिसके पहले दिन बुधवार की शाम 4 बजे से माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा दुकान में पूजा की गई। साथ ही शाम 6 बजे से महिलाओं की डॉली एंड रीता टीम द्वारा शिव चर्चा भी की गई। वहीं रात्रि 10 बजे से जरूरतमंद तीन जोड़ों का सामूहिक रूप…
Read Moreग्रामीण और सिटी एसपी ने जिले के बैंकों का किया अंकेक्षण
जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और एसपी सिटी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में बुधवार जिले के सभी थाना अंतर्गत स्थित बैंक शाखाओं का पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा अंकेक्षण किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय के लिए विमर्श भी किया गया। साथ ही उन्होंने बैंकों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Read Moreराष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का एक दिवसीय मासिक समीक्षात्मक बैठक
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन पीएचसी जिसे मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेट जमशेदपुर : सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम का एक दिवसीय मासिक समीक्षात्मक बैठक के साथ-साथ एईएफआई का प्रशिक्षण सिविल सर्जन सभागार खासमहल में बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें सिविल सर्जन ने क्रमवार सभी अटल क्लिनिक तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शहरी) में टीकाकरण चालू करने के साथ-साथ शत प्रतिशत (100 प्रतिशत) टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में 50 किलोवाट क्षमता की रूफटॉप सोलर प्रणाली का किया उद्घाटन
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल की स्थिरता को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता के तहत बारीडीह स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में 50 किलोवाट ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम का उद्घाटन किया गया। इस प्रणाली का उद्घाटन टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा ने किया। जो शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है ।इसके अलावा अब तक विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में कुल 22 रूफटॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। जिनमें डीबीएमएस, जेएच तारापोर, लोयोला, एक्सआईटीई, कार्मेल जूनियर कॉलेज (सीपीएस), सेंट…
Read Moreबागबेड़ा की कचड़ा समस्या का स्थायी समाधान जल्द
पोटका विधायक ने सदन में उठाया मामला बागबेड़ा में कचड़ा निष्पादन के लिए अलग से जगह उपलब्ध कराए सरकार : संजीव सरदार जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही कचरा निष्पादन की समस्या का समाधान जल्द ही संभव हो सकता है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में सरकार से मांग करते हुए बागबेड़ा में कचरा निस्तारण के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बागबेड़ा के…
Read Moreगोलमुरी एनटीटीएफ के 2 छात्रों को एडवर्ब टेक्नोलॉजी ने 4.2 लाख के पैकेज पर किया लॉक
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों कंपनी एडवर्ब टेक्नोलॉजी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली गई। जिसके बाद छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को भी परखा गया। जबकि फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया। जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। इस दौरान एडवर्ब टेक्नोलॉजी द्वारा 2 छात्रों को 4.20 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। दोनों चयनित छात्र निखिल कुमार एवं शुभोजित खान फाइनल इयर डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स…
Read Moreजिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पहलुओं की जांच कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा शनिवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच भी की। साथ ही ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा भी लिया। वहीं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रीमंडल…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया विश्व जल दिवस
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने जल संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व जल दिवस पर कई प्रभावशाली पहल आयोजित की। इस कार्यक्रम में औद्योगिक और स्थिरता विशेषज्ञों की विशेषज्ञ पैनल चर्चा, तकनीकी केस प्रस्तुतियां, जागरूकता रैली और नदी सफाई अभियान शामिल था। जिससे पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को बल मिला। इस आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले प्रमुख व्यक्तियों में राजीव मंगल (उपाध्यक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता, टाटा स्टील), अमित रंजन (मुख्य, पर्यावरण, टाटा स्टील), किशोर टार (मुख्य, परियोजनाएँ, टाटा स्टील), वरुण…
Read Moreउप नगर आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की समीक्षात्मक बैठक
जमशेदपुर : उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण एवं साफ सफाई कार्यो को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें सहायक नगर आयुक्त एवं कार्यालय के अधिकारी कर्मी एवं साफ सफाई संवेदक तथा क्यूब कंपनी के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए साफ सफाई कार्यो में जोर देने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही प्रत्येक सफाई पर्यवेक्षक को प्रत्येक डोर टू डोर कचरा उठाव कर टीपर गाड़ी से टैग करने का निर्देश भी दिया गया।…
Read Moreसैनिक सूरज राय को जेल भेजने के मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच
डीजीपी ने डीआईजी को दिए जांच के निर्देश, दोषी पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई जमशेदपुर : बीते दिनों जुगसलाई थाने में बागबेड़ा निवासी सैनिक सूरज राय और चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई बर्बरता और जेल भेजने के मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी। वहीं बुधवार राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे को निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच करें और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई…
Read Moreपरसुडीह कान्वाई चालक हत्याकांड में 14 पर नामजद मामला दर्ज, तीन महिला गिरफ्तार
जमशेदपुर : बीते सोमवार की रात्रि परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में कान्वाई चालक संजीव श्रीवास्तव की पीट पीटकर हुए हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान पर 5 महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में मामला दर्ज किया है। जिसमें पड़ोसी संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, आयुष, रौशन, रोहित, संतोष के मौसा, संतोष के मामा, संतोष की एक अन्य महिला रिश्तेदार, आयुष के पिता, आयुष की मां, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी और संतोष की मौसी शामिल हैं। वहीं…
Read Moreछत्तीसगढ़ी सुपरहिट फिल्म ‘लॉकडाउन के माया’ अब
21 मार्च से जमशेदपुर के गोलमुरी मिराज सिनेमा हॉल में होगी प्रदर्शित जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को समर्पित सुपरहिट फिल्म ‘लॉकडाउन के माया’ 21 मार्च शुक्रवार से गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने जा रही है। उक्त जानकारी बुधवार फिल्म के निर्देशक मो. हबीब और निर्माता डॉ जेके देवांगन ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस दौरान डायरेक्टर मो. हबीब ने बताया कि फिल्म ने छत्तीसगढ़ में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और वहां की सुपरहिट फिल्म भी बन चुकी…
Read Moreविधायक संजीव सरदार के प्रयास से कैंसर पीड़ित का होगा इलाज
पीड़ित परिवार को इलाज के लिए 1,87,200 रुपए की सहायता राशि की मिली स्वीकृति जमशेदपुर : पोटका क्षेत्र के कोकदा ग्राम निवासी निवारण भगत, जो गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे, उन्हें विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जीवनरक्षक सहायता मिली है। वहीं इसकी जानकारी जैसे ही विधायक को मिली, वैसे ही उन्होंने बिना देर किए अपने कार्यालय को इसके समाधान के लिए अविलंब निर्देशित किया। जिसके बाद मनोज नहा ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना अंतर्गत जिला चयन…
Read Moreखनन टास्क फोर्स ने कोवाली में बोल्डर लदे दो हाईवा को किया जब्त
जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाते हुए कोवाली थाना क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थर बोल्डर खनिज का परिवहन करते हुए दो हाईवा जब्त किया गया। इस दौरान खनिज का वैध कागजात मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाये। जब्त वाहनों का नंबर जेएच 05 सीबी – 1035 और जेएच 05 सीएम – 1284…
Read Moreएससीसीआई और यंग इंडियन जमशेदपुर का पारिवारिक व्यवसायों की वृद्धि पर संवाद कार्यक्रम आयोजित
‘स्केलिंग लिगेसीज’ कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साझा की रणनीतियां जमशेदपुर : सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने यंग इंडियन (वाईआई) जमशेदपुर और क्लाइंट एसोसिएट्स के सहयोग से ‘स्केलिंग लिगेसीज – पारिवारिक व्यवसायों में बदलाव की चुनौतियाँ और वृद्धि के अवसर‘ विषय पर एक प्रभावशाली संवाद सत्र का आयोजन किया। बिस्टुपुर स्थित चेम्बर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के 70 से अधिक उद्यमियों, व्यवसायियों और पेशेवरों ने भाग लिया। मुख्य सत्र और विशेषज्ञों की अंतर्दृष्टि :- प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट – क्लाइंट एसोसिएट्स के वेल्थ…
Read Moreजमशेदपुर पूर्वी में भी जनसुविधा समिति, सुधीर सिंह बनाए गए संयोजक
जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने पूर्ववर्ती विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व के लिए जनसुविधा समिति गठित करने की घोषणा की है। साथ ही अपने तत्कालीन विधायक सचिव सुधीर कुमार सिंह को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नवगठित जनसुविधा समिति का संयोजक मनोनीत किया है। यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय के निजी सचिव रिक्की केशरी ने बताया कि सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का विधायक रहते हुए उन्होंने सरकार और टाटा स्टील से कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत…
Read Moreडीसी ने टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का किया निरीक्षण
– महत्वपूर्ण संचिका और पंजी की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा बुधवार टाटा लीज, खेल एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का निरीक्षण कर संचालित कार्यों की समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त मानव बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच भी की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय की कार्य संस्कृति में सुधार लायें। ससमय कार्यों का निष्पादन करें एवं दस्तावेज अद्यतन रखें। सभी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक से उपस्थिति का अनुपालन किया जाए। डीसी…
Read More