सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्चा घायल, स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव निवासी कयूम अंसारी के पुत्र रईस अंसारी उम्र 10 वर्ष रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बारे में घायल के पिता कयूम अंसारी ने बताया की रविवार को दोपहर सभी परिवार टेंपो पर सवार होकर नावाबजार अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।इसी बीच चाय नाश्ता करने के लिए सभी लोग टेंपो से उतर कर बाना गांव होटल के पास रुके थे।तभी तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के झटके से रईस अंसारी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबजार थाना की पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बोलेरो वाहन को जप्त कर उसे थाना ले गई है।वही घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल रईस अंसारी को इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts