तालाब में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पलामू उपायुक्त के निर्देश पर रात में ही किया गया पोस्टमार्टम

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवाशी नरेंद्र कुमार के पुत्र अश्विनी कुमार उम्र 16 वर्ष की तालाब में डूबने से शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की अश्विनी कुमार शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ अपने घर के नजदीक तालाब में नहाने गया था। नहाने के क्रम में तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने पलामू उपायुक्त से आदेश लेकर शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम रात में ही करवा दिया।

पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।वही इस घटना के बाद से सदर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही परिजनों ने बताया की अश्वनी कुमार पोखरहा गुरुगोबिंद सिंह स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ाई करता था।वही अश्विनी कुमार के मौत होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts