न्यू निर्माण चेक डैम में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत

जिला परिषद संग्राम सिंह ने संवेदक पर चेकडेम का गलत निर्माण कराने का लगाया आरोप

मेदिनीनगर : पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़वा खाड़ निवासी गिरजा भुइया के पुत्र उमेश भुइयां उम्र 18 वर्ष की गुरुवार की शाम न्यू निर्माण चेकडेम में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम गांव के दो बच्चे तालाब में डूब गए थे। उसी को बचाने के क्रम में उमेश भुइयां की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह और पाटन प्रखंड के नौडीहाट पंचायत के मुखिया रणजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।इस संबंध में पाटन के जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह ने बताया कि इस चेक डैम का निर्माण 2023 में हुआ है।लोगो के घर से सटे हुवे इस चेकडैम का निर्माण कराया गया है।जिसके कारण ग्रामीणों को घर से निकलना दुभर हो रहा है। उन्होंने बताया कि चेक डैम में करीब 12 फीट गहरा पानी है।

वहां पर सरकारी स्कूल भी है जिसमें कि बच्चे पढ़ने जाते है। कभी भी बच्चों को डूबने की संभावना है। पानी के कारण अभी वहां का स्कूल बंद है।जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई करने में भी काफी परेशानियां हो रही है।उन्होंने कहा की पाटन के गमहेथा और जुड़वाखाड़ का एक ही रास्ता है। जहां ग्रामीणों को पानी में डूब कर आना जाना करना पड़ रहा है। उसी रास्ते में कब्रिस्तान भी पड़ता है। जब किसी मुस्लिम समुदाय के लोगों की मृत्यु हो जाती है तो उन्हें इस रास्ते से जनाजा को लेकर गुजरना पड़ता है। वही मौके पर उपस्थित नौडीहा पंचायत के मुखिया रणजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि यहां पर पुल निर्माण की जरूरत है। उन्होंने पलामू उपयुक्त से शीघ्र यहां पर पुल निर्माण कराने का आग्रह किया है।

वही इसके पहले भी पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह के द्वारा पलामू उपयुक्त को यहां पर पुल निर्माण करने के संबंध में आवेदन दिया जा चुका है। परंतु अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।उन्होंने कहा कि संवेदक के द्वारा गलत चेकडैम निर्माण से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने पलामू उपायुक्त से चेकडैम की जांच कर संवेदक के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Related posts