मानगो में मानव दिवस कर्मी पोल पर चढ़कर कर रहा था काम, बिजली का झटका लगने से गिरा नीचे

जमशेदपुर : मानगो चौक पर रविवार की सुबह संजय सिंह नामक मानव दिवस कर्मी बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच बिजली का जोरदार झटका लगने से वह जमीन पर आ गिरा। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई। वहीं घटना के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके सर पर अठारह टांके भी लगे। साथ ही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने टीएमएच रेफर कर दिया। जहां वह इलाजरत है। मामले में बताया जा रहा है कि…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के लेवी की रकम बरामद

पश्चिमी सिंहभूम: पुलिस ने टोन्टो थाना क्षेत्र के जिम्की, इकीर और राजाबासा के जंगल में नक्सलियों के छिपाकर रखे गये लेवी का 10.50 लाख रुपये बरामद किया है। यह धन शीर्ष नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया था। गिरफ्तार राजेश देवगम और जयपाल देवगम नाम के नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने इसे बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने लेवी रसीद, विस्फोटक सामग्री, तीन वायरलेस समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

Read More

एसएसपी ने बाइक दस्ते के साथ निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील

जमशेदपुर : होली पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बाइक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला। बताते चलें कि पर्व को लेकर शहर में गश्त करने के लिए कई बाइक दस्ते बनाए गए हैं। जिससे पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। साथ ही पर्व के दिन पूरे शहर में पेट्रोलिंग भी की जाएगी। साथ ही सिविल बाइक दस्ते भी बनाए गए हैं। जिसके तहत सादे लिबास में पुलिसकर्मी बाइक पर शहर में गश्त कर हालात पर नजर रखेंगे। इसके अलावा कंपोजिट कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के…

Read More

होली पर्व के मद्देनजर एसएसपी ने कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : होली पर्व की पूर्व संध्या पर साकची थाना परिसर स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम में विधि-व्यवस्था संधारण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए रविवार एसएसपी किशोर कौशल द्वारा एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में पीसीआर, क्यूआरटी और टैंगो (बाइक दस्ता) में प्रतिनियुक्त जवानों तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी होली के दौरान लगातार गश्ती पर रहेंगे। साथ ही प्राप्त सूचना को वरीय अधिकारियों के साथ साझा भी करेंगे। साथ उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी इस…

Read More

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज होने के आरोप पर भाजपा का पलटवार

– सांसद ने कहा कांग्रेस का कोई बैंक खाता नहीं हुआ है फ्रीज, – झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही पार्टी और उनके नेता, खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल ना करे गांधी परिवार जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी जोरदार पलटवार किया है। वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है और वह सिर्फ झूठ का पुलिंदा खड़ा…

Read More

मोबाइल मेडिकल युनिट छह गांवों में एनटीपीसी बहाल करेगी: सीजीएम

टंडवा: एनटीपीसी के प्लांट प्रोजेक्ट प्रमुख एस के पांडा ने बताया कि प्लांट से प्रभावित छह गांवों में मोबाइल मेडिकल युनिट और मोबाइल मेडिकल की सुविधा एक बार फिर उपलब्ध करायी जायेगी। इस युनिट में डाक्टर रहेंगे और मरीजों को नि: शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराया जायेगा।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम में ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की मौत

चाईबासा: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरदा पुल के समीप खरसावां मोड पर रविवार अपराह्न 3:30 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास…

Read More

सुकमा : एक लाख इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा: जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक लाख का इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली माड़वी मासे पति माड़वी देवा (भण्डारपदर आरपीसी सीएनएम सदस्य) निवासी पांताभेजी, पदाम देवा पिता स्व. पदाम जोगा (कोराजगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, एक लाख इनामी) निवासी मैलासुर बड़ापारा थाना भेजी एवं सोड़ी हड़मा पिता स्व. हुन्गा (पांताभेजी आरपीसी सदस्य) निवासी पांताभेजी थाना भेजी ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में समर्पण किया है। इस…

Read More

होली के रंग में रंगा टंडवा, होली मिलन

टंडवा: औद्योगिक नगरी टंडवा होली के रंग में पूरी तरह रंग चुका है। रविवार की रात होलिका दहन जरूर हुआ पर एक दिन सोमवार को ब्रेक के बाद मंगलवार को होली खेला जायेगा। इधर बाजारटांड़ स्थित दुर्गा मंडप परिसर मे रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली पर्व के पहले दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मे काफी संख्या मे लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह मे लोगो ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। दोपहर बाद पुरा दुर्गा मंडप परिसर…

Read More

कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज कर केंद्र सरकार नहीं होने देना चाहती निष्पक्ष चुनाव – बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में रविवार की सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत अन्य भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की राजनीति में एकाधिकार चाहती है। केंद्र सरकार ने…

Read More

रांची एसएसपी ने होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाइक दस्ता किया रवाना

रांची: रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है। शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को ब्रीफिंग कर रवाना किया। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी को जबरन परेशान किया गया तो कार्रवाई की…

Read More

लातेहार में 44 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

लातेहार: पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव में छापेमारी कर लगभग 44 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद सामग्रियों में 4.2 किलोग्राम अफीम, 32 किलोग्राम गांजा और 46 किलोग्राम डोडा हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें इंद्र देव गंझु और आदित्य गंझु शामिल हैं। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में…

Read More

चुनाव की नाइट ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मियों का पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा

रांची: राज्य में लोकसभा चुनाव कराने के लिए आयोग दिन रात तैयारियों में जुटा है। चुनाव कार्य में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग भत्ता देने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव कार्य में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके अनुसार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में हुई वृद्धि एवं सप्तम वेतन आयोग द्वारा संशोधित वेतनमान आदि को ध्यान में रखते…

Read More

होली का इतिहास, परम्परा, हुल्लड़ और सावधानियां

बिहार में कुर्ता फाड़ होली भी खेली जाती है, जो विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। लोग बताते हैं कि इस दिन के लिए खास तैयारी की जाती है। बाजार में स्पेशल कुर्ते बिकते हैं, जिनकी काफी डिमांड रहती है। यहां होलिका दहन की राख एक-दूसरे को लगाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। होली वाले दिन पहले गुलाल से सूखी होली खेली जाती है। इसके बाद पुरुष कुर्ता फाड़ होली खेलते हैं। वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली तो उत्तराखंड में बैठकी होली की धूम है। इतिहास बताता…

Read More

झारखंड में जल, थल और वायु मार्ग से मतदान कराने जाएंगे निर्वाचनकर्मी

संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश रांची: राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती है। राज्य में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। चार चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए आयोग ने 29521 मतदान केंद्र बनाए हैं, जो पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के तुलना में 57 मतदान…

Read More

24 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से एक तस्कर को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम गुलशन कुमार बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। इसके पास से चार पैकेट में कुल 24 किलो गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजा का बाजार मूल्य दो लाख 40 हजार बताया जा रहा है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हटिया रेलवे स्टेशन के…

Read More

लातेहार एसपी ने वाहन से जब्त किये 2.99 लाख रुपये

लातेहार: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची नम्बर के वाहन से लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एसपी अंजनी अंजन ने चेकिंग के दौरान 2.99 लाख रुपया बरामद किया। एसपी अंजनी अंजन विधि व्यवस्था को देखने खुद सड़क पर उतरे थे। बताया जाता है कि जिला में बनाए गए अंतर जिला स्तरीय चेकिंग प्वाइंट पर यह रुपये बरामद किए गए। शनिवार की देर रात मनिका थाना के पास एसपी अंजनी अंजन की मौजूदगी में जांच के क्रम में वाहन (जेएच01इएन4483) से अवैध रूप से लेकर जा रहे हैं 2,99, 500…

Read More

कौन सी धातु के बर्तन में भोजन करने से क्या क्या लाभ और हानि होती है?

सोना :- सोना एक गर्म धातु है। सोने से बने पात्र में भोजन बनाने और करने से शरीर के आन्तरिक और बाहरी दोनों हिस्से कठोर, बलवान, ताकतवर और मजबूत बनते है और साथ साथ सोना आँखों की रौशनी बढ़ता है। चाँदी :- चाँदी एक ठंडी धातु है, जो शरीर को आंतरिक ठंडक पहुंचाती है। शरीर को शांत रखती है इसके पात्र में भोजन बनाने और करने से दिमाग तेज होता है, आँखों स्वस्थ रहती है, आँखों की रौशनी बढती है और इसके अलावा पित्तदोष, कफ और वायुदोष को नियंत्रित रहता…

Read More