सुदना आजाद नगर चौक पर बन रहा भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर

मेदिनीनगर : शहर के सुदना आजाद नगर चौक के पास श्रद्धालुओं के पूजा पाठ के लिए समाजसेवी प्रिंस सिंह,नीलू उपाध्याय,मिट्ठू सिंह,सुमित मेहता,शिवम सिंह के नेतृत्व में भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण होने से आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। समाजसेवी प्रिंस सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि जिनसे जितना बन सके वह मंदिर के लिए दान देकर पुण्य का भागी बने।समाजसेवी प्रिंस सिंह ने कहा कि सुदना आजाद नगर में पंचमुखी मंदिर ना होने के…

Read More

सड़क पर उड़ रही धूल से जनता परेशान

मेदिनीनगर : चियांकी में एनएच 98 सड़क का कार्य तेज गती से चल रहा है।सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से नही होने की वजह से यहां के स्थानीय निवासी और सड़क पर वाहन से चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब हो रही है जब बड़े वाहन गुजर रहे हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे सामने से आने वाले लोग भी…

Read More

देशहित में भाजपा के पक्ष में करें मतदान : नवीन तिवारी

मेदिनीनगर : सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी ने सोमवार को बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का घोषणा किया। श्री तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देशहित के लिए भारतीय जनता पार्टी आज देश की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पलामू लोकसभा चुनाव में बीडी राम की जीत सुनिश्चित है। बीडी राम के नेतृत्व में पलामू लोकसभा क्षेत्र का लगातार उत्तरोत्तर विकास हो रहा है ऐसे में उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र वासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की है।…

Read More

शहर थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त

मेदिनीनगर : पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जेएच 19 बी 8124 को जब्त कर उसे कार्रवाई के लिए शहर थाना लाया गया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था की सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी से प्रतिदिन अंधेरे का फायदा उठा कर बालू माफियाओ के द्वारा अवैध बालू…

Read More

जहरीला पदार्थ खाकर 25 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या का प्रयास

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी पप्पू भुइयां उम्र 25 वर्ष परिवारिक विवाद में आकर सोमवार की सुबह चूहा मारने का दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर पप्पू भुइयां का अपने परिवार के सदस्यों से बहस हो गया। इस बीच गुस्से में आकर वह घर में रखे चूहा मारने वाले दवा का सेवन कर लिया। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे…

Read More

जिला ओपन योग प्रतियोगिता संपन्न

रांची : जिला ओपन योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह 8 बजे से प्रतियोगिता शुरू किया गया। जिसमे अंडर 8 वर्ष के प्रतिभागियों के द्वारा प्रतियोगिता का सुभारंभ किया गया। 8 वर्ष से कम के सभी प्रतिभागियों को स्वर्ण मेडल दे कर प्रोत्साहित किया गया। जिससे बच्चो में योग के प्रति प्रोत्साहन मिले और वो बचपन से ही योग को अपने जीवन में अपनाए और नियमित योग अभ्यास करे । आज अंडर 8 से अंडर 18 तक के प्रतियोगिता संपन्न किया गया । जिसके परिणाम अंडर 10 वर्ष लड़किया प्रथम…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद किया

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने गिरफ्तार किए जा चुके इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किये हैं। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। रांची के सेल…

Read More