बिरसानगर पुलिस ने जानलेवा हमले में महिला समेत दो आरोपी को भेजा जेल 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत संडे मार्केट के निकट मंगलवार की रात्रि गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राहुल नायक उर्फ पांडा, श्रुति नायक और युवराज दास शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है। वहीं मामले में थाना प्रभारी नेमधारी सिंह ने बताया कि श्रुति और अभिषेक पूर्व में प्रेम प्रसंग में थे। मगर श्रुति की शादी राहुल से हो गई।…

Read More

चाकुलिया पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

  जमशेदपुर : चाकुलिया थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में छापेमारी के दौरान काण्ड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त कांटाबनी पाल टोला निवासी तरुण पाल और बोड़ाशोल के रहने वाले राम रतन महतो को गिरफ्तार किया। साथ ही इनकी निशानदेही पर चोरी की 3 बाइक भी बरामद किया है। जिसमें हिरो स्पलेंडर बाइक संख्या जेएच 05 बीबी-3034, आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक संख्या जेएच 05 डीएल-4956 और होंडा एसपी 125 बाइक संख्या जेएच 05 सीआर-6480 शामिल हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार…

Read More

पत्रकार को पत्नी शोक, नहीं रही लेखिका कुमारी छाया 

जमशेदपुर : विभिन्न अखबारों में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार राकेश रंजन की पत्नी सह लेखिका 45 वर्षीय कुमारी छाया की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार तड़के एमटीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भुइंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर किया गया। इस दौरान पुत्र ऋतुराज ने मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि स्व. कुमारी छाया वर्ष 2020 से कैंसर से पीड़ित थी। बीमारी से लड़ते हुए अपने इस संघर्ष काल के दौरान कुमारी छाया ने चार-चार पुस्तकें भी लिखी।…

Read More

शौच करने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : पलामू रामगढ़ थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से बाहर निकली 16 साल की नाबालिक लड़की से गैंगरेप हुआ। घटना 16 मई की अहले सुबह हुई। छह युवकों ने नाबालिग को पहले कब्जे में लिया फिर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया एवं मौके से फरार हो गए। पीड़िता द्वारा मामला दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी 20 से 22 साल के बीच के हैं। दो…

Read More

मेदिनीनगर : झारखंड टीबी लोकतंत्र भारत पोर्टल न्यूज़ के खबर का असर

मेदिनीनगर : झारखंड टीबी लोकतंत्र भारत के पोर्टल खबर का असर देखने को मिल रहा है।मालूम हो की सदर अस्पताल में गुरुवार को देखा गया की अस्पताल के वार्ड के खिड़की के बाहर गंदगी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही अस्पताल के आस पास रहने वाले लोगो को भी गंदगी और गंदगी से उठने वाली बदबू से जीना मुस्कील हो गया है।झारखंड टीबी लोकतंत्र भारत पोर्टल न्यूज पर गंदगी का खबर चलने के बाद शुक्रवार को अस्पताल…

Read More

अमित शाह ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में किया रोड शो

रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक रोड शो किया। उनका ये रोड शो डेढ़ किलोमीटर लंबा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार किया। उनकी गाड़ी पर संजय सेठ भी साथ में थे। चुटिया मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी।चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे। अमित शाह संजय सेठ को समर्थन के लिए अपील कर रहे…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया

सभी स्थानों पर एएमएफ की सुविधाओं को हर हाल में बहाल रखने के निर्देश    उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदान हेतु किया प्रेरित   मेदिनीनगर: चतरा लोकसभा के लिये आगामी 20 मई को मतदान होना है।इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विधानसभा के मनातू में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने परियोजना कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय व चक के इलाके में उत्क्रमित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम…

Read More

मनातू के पदमा गांव पहुँचा न्याय रथ, लोगों ने रखी समस्याएं

मेदिनीनगर: झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शुक्रवार को नक्सल प्रभावित मनातू थाना अंतर्गत पदमा बाजार में चलन्त लोक अदालत सह न्याय रथ पहुँचा। इसके तहत लोगों को कानूनी जानकारी के अलावे जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध पंपलेट, कानूनी पुस्तक , आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट बीर विक्रम वक्स राय ने कहा कि चलन्त लोक अदालत के माध्यम से गांव-गांव में जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ…

Read More

श्रमिक संघ के धनबाद डिवीजन अध्यक्ष ने बरमसिया गुड्स यार्ड का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर: भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के धनबाद डिवीजन अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो स्टील सिटी रेलवे गुड्स यार्ड, धनबाद बरमसिया गुड्स यार्ड का दौरा एवं निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यरत श्रमिक ने मजदूर नेता राकेश सिंह का भव्य स्वागत करते हुए अपनी-अपनी समस्या सुनाने का काम किया। दौरा एवं निरीक्षण में पाया गया कि रेलवे मंत्रालय एवं श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रेलवे गुड्स यार्ड के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों के हित में जो सुविधा एवं अधिकार लागू की गई है उससे वंचित रखा…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव कतरास एवं आस पास में तूफानी दौरा कर गठबंधन के पक्ष में वोट मांगे

कतरास:  राष्ट्रीय जनता दल के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव ने नेशनल अंगार पथरा के बालू बंकर में नुक्कड़ सभा कर महा गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो के पक्ष में लोगो से तीर धनुष छाप पर वोट देने की अपील किया. एवं लोगो की समस्याओं को जल्द निजात दिलाने की बात की. साथ ही कतरास केशलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला गद्दी मोहल्ला के कई लोगो ने रोहित यादव पर आस्था और बिस्वास रखते हुए राजद पार्टी का दामन थामा. एवं उपस्थित लोगो से रोहित यादव ने महा गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। इसलिए पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के आलोक में निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति जो किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम, मॉल अथवा किसी अन्य स्थापना में नियोजित है…

Read More

वोटर कार्ड नहीं होने पर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान, 12 पहचान पत्र में से कोई एक दिखाना होगा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि निर्वाचनों के लिए सभी निर्वाचकों जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है, से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (वोटर कार्ड) दिखाएंगे। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।…

Read More

श्री अग्रसेन स्कूल में लाइफ स्किल्स पर वर्कशॉप का आयोजन

भुरकुंडा: श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुक्रवार को सीबीएसई ट्रेनिंग के तहत लाइफ स्किल्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्य विवेक प्रधान, निदेशक (अकाडमिक) एसके चौधरी व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वर्कशॉप में टीचर्स को ट्रेनिंग देकर लाइफ स्किल्स के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे बच्चों को लाइफ स्किल्स के बारे में ट्रेंड कर सकें। वर्कशॉप में लाइफ स्किल्स को अपने दैनिक जीवन में उतारने, लाइफ स्किल्स के लिए पाठ योजना, मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षण पद्धति की…

Read More

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 8 मवेशी जब्त

मेदिनीनगर: सतबरवा पुलिस ने दिन बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मवेशी भरा पिकअप गाड़ी बी आर 03 जी ए 8953 को गाड़ी जांच के दौरान ओवरटेक कर सतबरवा पुराना थाना के पास से जप्त किया।इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि बजरंग दल युवा के द्वारा गाड़ी को पीछा करते वक्त सूचना मिला था कि पिकअप वाहन पर मवेशी तस्कर मवेशी लेकर लातेहार की और बेचने जा रहे है।जिसे यूवओ ने पीछा करते-करते सतबरवा थाना तक पहुंचा तब तक सतबरवा थाना मवेशी भरा पिकअप…

Read More

भारतीय संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबन्धन के उम्मीदवार श्री के०एन०त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील: झारखण्ड क्रांति मंच

मेदिनीनगर: झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह हिन्द मजदूर किसान पंचायत सह मजदूर किसान कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, मंच के केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम, केन्द्रीय सदस्य कृष्णा बैठा व हरि राम ने आज मेदिनीनगर में प्रेस वार्ता कर चतरा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से भारतीय संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए इंडिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री के०एन०त्रिपाठी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व वार्ड पार्षद की मौत

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर वार्ड नंबर 20 के पूर्व वार्ड पार्षद निरंजन कुमार चंद्रवंशी उर्फ लाल बाबू का बीती रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।उनके मौत की जानकारी मिलने पर चंद्रवंशी समाज के पलामू जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार शैलू सहित अन्य चंद्रवंशी समाज के सदस्य रांची रिम्स पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए है। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को उनके मेदिनीनगर आवास पर दाह संस्कार के लिए लाया जाएगा। जानकारी…

Read More