सीपीआई (एम ) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक सभा

  गोमो: तोपचांची सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर तोपचांची लोकल कमेटी एवं किसान सभा आंचल कमेटी सीपीआईएम के सचिव कामरेड परशुराम महतो ने दुख व्यक्त किया तथा अंचल कार्यलय के झंडे को झुकाया गया। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी के निधन से एक युग का अंत हो गया है वह देश के लोकप्रिय नेता थे। तथा हमेशा गरीबों और देश के उन्नति के लिए संघर्षशील रहे थे। बताया जाता है कि वह अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान नई दिल्ली में एक गंभीर फेफड़ों के संक्रमण से जूझने के…

Read More

जदयू टुंडी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 22 सितंबर को राजगंज में होगा

  दीप नारायण सिंह ने कहा, कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा   गोमो; जदयू पार्टी की एक बैठक तोपचांची प्रखंड यूथ फोर्स कार्यालय, हीरापुर में जदयू नेता फुलचंद दास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में 22 सितंबर को राजगंज में आयोजित टुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी लम्बे समय से टुंडी विधानसभा…

Read More

सत्य का जीत हुआ, केंद्र सरकार मोदी का मुंह पर मारा तमाचा : सुप्रीम कोर्ट

  मेदिनीनगर: झारखंड में भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का ग्राफ बहुत ही तीव्र गति से बढ़ेगा क्योंकि विगत 5 माह से माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को बंद कर कैद कर लिया था,जो आज माननीय मुख्यमंत्री जी को बेल मिल गया है और अब होने वाला चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ हर एक-एक कार्यकर्ता हर विधानसभा पर मजबूती के साथ लड़ेगा , क्योंकि हमारे सिर्फ नाम नहीं है हमलोग काम करने वाले हैं,पर जो आरोप लगा था , उससे भी तमाचा मारा गया बीजेपी पार्टी के…

Read More

पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए खुशखबरी

  मेदिनीनगर: सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार, श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तृत चर्चा की।श्री राम ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत डालटनगंज, गढ़वा रोड़ रूट पर वन्दे भारत ट्रेन को चलाने का अनुरोध किया। उक्त मांग पर माननीय मंत्री जी ने सहमति प्रदान करते हुए कहा फिलहाल इस रूट पर सप्ताह में एक दिन वंदे भारत ट्रेन को चलाने का निर्णय…

Read More

ऊर्जा मिटर रिडर कर्मियों ने पब्लिकेशन एंड स्टेशनरी प्रा०लि० एसपीएस कंपनी के खिलाफ श्रम अधीक्षक से की शिकायत

  मेदिनीनगर: पब्लिकेशन एंड स्टेशनरी प्रा०लि० एसपीएस कंपनी के खिलाफ मिटर रिडर कर्मियों ने श्रम अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत किया है।जिसमे कर्मियों ने कहा है कि शहर के सभी उर्जा साथी (मिटर रिडर) का कार्य पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।पब्लिकेशन एंड स्टेशनरी प्रा० लि० (एस.पी.एस) नामक एजेण्सी पिछले तीन महीने से सभी उर्जा साथी से कार्य करवा कर उन्हें कम पैसे दे रही है। जिसका वेतन 12,000 (बारह हजार रूपये) प्रतिमाह जॉब लेटर में लिख कर दिया गया है। हम सभी उर्जा साथी (मिटर रिडर) के…

Read More

जनसंख्या विस्फोट को रोके बिना जलवायु परिवर्तन पर नहीं पाई जा सकती है काबू :डॉ कौशल

  मेदिनीनगर: शहर के बैरिया में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन कपूर थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम कटहल आदि के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच पौधा वितरित करते हुए उन्हें पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा जब तक जनसंख्या विस्फोट…

Read More

पलामू को अधिकार देना होगा, महिलाओं को अधिकार देना होगा, नवयुवकों को अधिकार देना होगा: केएन त्रिपाठी

  मेदिनीनगर: झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को सिंगरा की पावन भूमि से ऐतिहासिक प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो आज प्रतिज्ञा यात्रा का चौथा दिन है ।आज 13 सितम्बर दिन शुक्रवार को बडगढ प्रखंड के टेहरी ग्राम से प्रारंभ हुआ।आज‌ का यह यात्रा टेहरी से होकर बिंजपुर , परसवार, बरकोल, बोडरी , काला खजूरी, मुटकी, उगरा, सालो, गढीया, बरीगांवा व अन्त में रामर में आज का यात्रा समाप्त होगा। कल 14 सितम्बर को बडगढ – भण्डरिया प्रखंड के शेष क्षेत्रों…

Read More

मानवाधिकार आयोग बोर्ड पलामू ने किया जेल अधीक्षक एवं जेलर से किया संवाद

मृतक कैदी कुंदन कुमार के मृत्यु के बारे में लिया संज्ञान किया जांच   मेदिनीनगर: मानवाधिकार आयोग परिषद सुदना डाल्टनगंज पलामू बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती संध्या देवी एवं मानवाधिकार के लीगल सेल के सचिव सह अधिवक्ता रुचिर कुमार तिवारी, जिला कोऑर्डिनेटर सदस्य शीला कुजूर, एक्टिव मेंबर अंकित कुमार कश्यप ने मृत्क कैदी कुंदन कुमार पांडे की मृत्यु अचानक मंडल कारा जेल में 11 सितंबर को हो जाने की टीम के सदस्य सत्यता की जांच हेतु जेल अधीक्षक भागीरथ कार एवं जेलर प्रमोद कुमार से मुलाकात कर जानकारी लिया। जिसमें इन्होंने…

Read More

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

  मेदिनीनगर: रेलवे के सीआईसी सेक्शन के डाल्टनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाटोली के रहने वाले सन्नी अंसारी के रूप में हुई है. सन्नी का शव कजरी और राजहरा के बीच बरामद हुआ है. पुलिस अनुसंधान कर रही है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या।पड़वा थाना की पुलिस ने सन्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में अनुसंधान शुरू…

Read More

विधानसभा चुनाव 2024: पलामू में राजनीतिक गतिविधि के मामले में चुनाव को ले इंडिया गठबंधन के मुकाबले एनडीए आगे

  मेदिनीनगर: विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू प्रमंडल में विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल तथा बहुजन समाज पार्टी शामिल हैं। पिछले चुनावों में इन दलों ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। परंतु राजनीतिक दृष्टिकोण से इंडिया गठबंधन के मुकाबलेएनडीए गठबंधन पलामू प्रमंडल की राजनीति में चुनाव को लेकर ज्यादा सक्रिय दिख रही है।हालांकि, विधानसभा चुनाव 2024 की राजनीतिक स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की तारीखों और प्रत्याशियों की…

Read More

सड़क दुर्घटना में मां बेटा घायल मां की स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव निवासी शरवन राम की पत्नी शीला देवी उम्र 40 वर्ष और उनका पुत्र छोटू कुमार उम्र 20 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शीला देवी बुधवार की सुबह अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर आंख का इलाज करवाने आई थी।इधर से घर लौटने के क्रम में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरसैन मोड़ के पास एक अज्ञात टेंपो ने पीछे से उन्हें…

Read More

सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय छात्रा रिया घायल स्थिति गंभीर

  मेदिनीनगर: छतरपुर थाना क्षेत्र के धोबीडीह गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री रिया कुमारी उम्र 12 वर्ष प्राइवेट स्कूल वाहन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की शुक्रवार की सुबह रिया कुमारी प्राइवेट स्कूल वाहन से छतरपुर गोसाईडीह राजकीय उच्च विद्यालय पढ़ने के लिए जा रही थी।इसी बीच रास्ते में वाहन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज…

Read More