भूमिज समाज की परंपरागत व्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल

  समाज जागरूक रहे, अबुआ सरकार हर कदम साथ – संजीव सरदार   – ग्राम से राज्य स्तर तक सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई टीम   जमशेदपुर : भूमिज समाज के समाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिनिधियों की बैठक पोटका स्थित तेंतला रिसोर्ट में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले झारखंड सरकार के आदिवासी परामर्शदातृ परिषद के सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी। साथ ही बैठक में भूमिज समाज के समाजिक व्यवस्था को…

Read More

जमशेदपुर तमिल युवा समाज ने भवन के लिए विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

  जमशेदपुर : कदमा स्थित जमशेदपुर तमिल युवा समाज के अध्यक्ष राजेश नायडू उर्फ राजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रविवार बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि समाज के लोगों द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके लिए उन्हें दूसरे के भवन पर निर्भर रहना पड़ता है और जिससे उन्हें कई बार कार्यक्रम करने में खासा परेशानी भी होती है। वे पूर्व से भवन की मांग करते आ रहे हैं। मगर…

Read More

पोटका में अवैध धंधों के रोकथाम के लिए तीर धनुष ले सड़क पर उतरेगा झामुमो

  भाजपा के संरक्षण से फल फूल रहा क्षेत्र में अवैध कारोबार : झामुमो   जमशेदपुर : पोटका में भाजपा नेताओं के संरक्षण में जमशेदपुर के माफियाओं द्वारा अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिससे राज्य सरकार को प्रतिमाह करोंड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। झामुमो अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन और सुनील महतो ने हाता में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में क्षेत्र के विभिन्न क्रशर प्लांटों…

Read More

जमशेदपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक विहिप 151 स्थानों मे मनायेगी “श्रीरामोत्सव”

  जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में रविवार की संध्या विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की बैठक में “रामोत्सव” मनाने का निर्णय लिया गया। जो हिंदू नववर्ष 30 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल ‘हनुमान जन्मोत्सव’ तक शहर के विभिन्न मंदिरो, अखाड़ों और धार्मिक स्थलों में हिंदू समाज के बीच मनाया जायेगा और जहां चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाली पवित्र माह मे प्रभू श्रीराम के गौरवमय आदर्श जीवनी को सनातन समाज के बीच पुनः जीवंत किया जायेगा। जिससे सनातन समाज की प्रभू श्रीराम के प्रति भक्ति और…

Read More

गोलमुरी एनटीटीएफ तकनीकी संस्थान में मना महिला दिवस समारोह

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान परिसर में रविवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया। जिसका शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर हुआ। जिसके बाद संस्थान से जुड़ी सभी महिला सदस्य को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर केक कटिंग कर अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित भी की। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य ने कहा कि आज के इस नए दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता…

Read More

विधायक सरयू राय ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  होली के गीतों पर झूमते रहे लोग, खूब लगे ठुमके   सांसद भी हुए शामिल, महिलाओं ने खूब जमाया रंग, हर दल के लोग जुटे   जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रंगारंग रहा। इस दौरान भोजपुरी गीतों पर फगुआ की जो रसधारा बही, वह शाम तक बहती ही रही। जहां लोगों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी थी। इस समारोह में…

Read More

साकची धालभूम क्लब में सजेगा जीण माता का भव्य दरबार

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा साकची धालभूम क्लब मैदान में आगामी 25 मार्च को जीण माता का 19 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। समारोह के दौरान दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महामंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगलपाठ 1501 महिलाओं द्वारा किया जायेगा। इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार शहर आ रहे हैं और जो संगीतमई नृत्य नाटिका (देवांजली डांस ग्रुप के कलाकारों) की…

Read More