सैन्य मातृशक्ति द्वारा राम लला के आगमन की खुशी में 2500 दीपों का किया वितरण

जमशेदपुर : अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी आने वाली है। साथ ही 22 जनवरी आज सोमवार को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व भी व्याकुल है। साथ ही सैन्य मातृशक्ति द्वारा श्रीराम के दीपोत्सव की तैयारी भी आरंभ कर दी है। जिसके तहत शहर के सभी नगर व बस्तियों में इसकी वृहद स्तर पर तैयारी भी चल रही है। वहीं समस्त झारखंड प्रदेश के सभी सक्रिय जिलों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ता, सैन्य मातृशक्ति एवं सुभाष बाल सेना अपने आराध्य प्रभु श्रीराम लला के विहंगम स्वागत की तैयारी में निकल पड़ी है। इसी क्रम में सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा 1111 घरों में बाटे जाने के लिए तैयार किए गए कुल 2500 दीपों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मातृशक्ति की अध्यक्ष मंजुला द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोजन के इस हर्षित एवं पुनीत बेला में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का शुभ अवसर मिलना बेहद ही खास हैं। वहीं शालिनी, रूबी, बंदना, स्वाति, पूनम, भावना, वीना, कंचन, अनामिका, लता और सरोज ने 2500 दीपों को वितरण के लिए तैयार किया। जिसके बाद बागबेड़ा मंडल द्वारा 21 घरों में दीपक और बाती भी बांटे गए। जिसमें मनोज, संजय, जयप्रकाश, शैलेश और विवेक शामिल थे। इसी तरह गोविंदपुर व राहरगोड़ा में पेटी ऑफिसर योगेश और गौतम लाल ने 21 घरों में दीप वितरण किया। साथ ही कदमा, सोनारी और बिस्टुपुर में हवलदार किशोर व कुंदन सिंह, मानगो में अवधेश कुमार व एसके सिंह, बारीडीह व बिरसानगर में हरी सांडिल द्वारा दीपक बांटा गया।

Related posts