37वें राष्ट्रीय खेल में टीम प्रबंधक के रूप में रणवीर सिंह लेंगे भाग

पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़: खेल एवम युवा मामले मंत्रालय,भारत सरकार, भारतीय ओलंपिक संघ एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में आयोजित किया गया है। जिसमें झारखंड से कुल 351 सदस्यीय दल भाग ले रहा है।झारखंड राज्य दल मैं मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम के प्रबंधक के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त किया गया है। कल कोलकाता से गोवा के लिए हुए रवाना। 37 वें राष्ट्रीय खेल का शुभआरंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, संयुक्त रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, फतोर्दा, गोवा मैं करेंगे। उक्त राष्ट्रीय खेल में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ सह पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह का टीम मैनेजर के रूप में नामित होने पर पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, पंकज अग्रवाल दीपक कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, राजेश राजेश कॉल ,नारायण चंद्र राय, मृणाल चौरसिया, भैरव चुंडा मुर्मू, जिला के खेल प्रेमियों एवं राज्य खेल संघों के पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी।

Related posts