सड़क दुर्घटना में 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी जितेंद्र तिवारी उर्फ बबलू तिवारी की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह जितेंद्र तिवारी अपनी स्कूटी पर सवार होकर बहन के घर रांची रोड दूध लेने जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया।

जिसमें बाइक से गिरकर जितेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।वही रांची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि 6 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी उनके उनके दो बच्चे भी हैं।मृतक बहुत ही गरीब व्यक्ति है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Related posts