सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला घायल

मेदिनीनगर : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के उपरी कला गांव निवासी बीरबल पासवान की पत्नी रामरति देवी उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में घायल रामरती देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर हुसैनाबाद बाजार जा रही थी।

इसी बीच रास्ते में बाइक से गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts