थैलेसीमिया पीड़ित 6 वर्षीय बच्चे को है किसी फ़रिश्ते का इंतजार

एबी पोजिटिव ब्लड ग्रुप वाले मासूम को प्रत्येक 15 दिनों में आवशयकता पड़ती है 2 यूनिट खून की

गिरिडीह:- बिरनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बलिया निवासी जुबैदा खातून का 6 वर्षीय पुत्र अफरोज थैलेसीमिया रोग से पीड़ित है जिसे प्रत्येक 15 दिनों में 2 युनिट खून की आवश्यकता पड़ती है। इस बाबत जानकारी देते हुए पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि मैं एक गरीब महिला हूं। मेरे पति भी प्रायः अस्वस्थ रहते हैं। बच्चे की ऐसी स्थिति के कारण बहुत चिंता होती है। कहा कि मेरे बच्चे का रक्त समूह एबी पोजिटिव है। बच्चे को सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया है। यहां पर चिकित्सकों ने कहा कि एबी पोजिटिव खून उपलब्ध नहीं है। सिविल सर्जन से भी बच्चे के लिए एबी पोजिटिव ब्लड ग्रुप का खून उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन इसके लिए प्रयासरत है।

बिरनी बीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने भी बच्चे की बिमारी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लोग बच्चे का इलाज करवाने में असमर्थ हैं। समाज से लोगों को आगे बढ़कर पहल करने की आवश्यकता है। रक्तदान के द्वारा उक्त बच्चे की मदद की जा सकती है। रक्तदान कर ब्लड बैंक से एबी पोजिटिव खून बच्चे के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। ऐसा करना बहुत ही नेक काम होगा। हमारे आस-पास यदि ऐसा कोई है जिन्हें सचमुच में हमारे मदद की आवश्यकता है तो हमें हर हाल में उनकी मदद करनी चाहिए।
इच्छुक व्यक्ति रक्तदान के द्वारा उक्त बच्चे की सहायता करने के लिए नीचे दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। 7217780038

Related posts