7 लोग डेंगू पॉजिटिव, 53 अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

जमशेदपुर : जिले में मंगलवार को हुए सैम्पल जांच में 7 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। जिसमें हरहरगुट्ट से 1, जुगसलाई से 1, मानगो दाईंगूटटू से 1, परसुडीह से 1, टेल्को से 1, कदमा से 1 और साकची से 1 डेंगू पॉजिटिव शामिल हैं। वहीं अब तक कुल 10775 सैम्पल की जांच में 1310 लोग (कोल्हान प्रमंडल) डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही वर्तमान में 123 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा। जिसमें से 8 आईसीयू और 115 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। वहीं मंगलवार 53 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related posts