बिहार में 2 डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने शपथ ली

 

उपमुख्यमंत्री

1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

5. श्रवण कुमार (जदयू)

6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)

7. संतोष कुमार सुमन (हम)

8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। फिर डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

एनडीए जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन 
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवर्ता की। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार एनडीए में लौट आए हैं, ये हमारे लिए खुशी की बात है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। जेडीयू और नीतीश का स्वाभाविक गठबंधन एनडीए ही है। उन्होंने कहा- यह रिकॉर्ड है कि जब भी बिहार में एनडीए की सरकार बनी तब प्रदेश ने विकास लंबी छलांग लगाई। जेपी नड्डा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करेगा और सरकार बनाएगा।

 

Related posts