डालसा ने कार्यक्रम कर मनाई लीगल सर्विस डे

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ राकेश कुमार के निर्देश पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया एवम् जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के उपस्थिति में डालसा सभागार में लीगल सर्विस डे कार्यक्रम आयोजित की गई । उक्त कार्यक्रम की शुरुवात अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू सचिव शिल्पा मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर की। आज के इस कार्यक्रम लीगल सर्विस डे के रूप में मनाया गया ये कार्यक्रम विधिक सप्ताह सेवा 3/11/23 से 9/11/23 तक लीगल सर्विस डे के तहत लोगों को मुफ़्त और सक्षम कानूनी सेवाओं और न्याय तक पहुंच से संबंधित विधिक जानकारी दी गई। सचिव शिल्पा मुर्मू ने कहा कि आज इस राष्ट्रीय विधिक सेवा डे का उद्देश्य दूर दराज क्षेत्र के गरीब पिछड़े वर्ग के लोग जो लाचार है न्याय से वंचित न रह जाए जितना अधिकार अमीर लोगों को न्याय पाने का है उतना ही अधिकार गरीब लोगों का भी है। कार्यक्रम में डीएसपी बैधनाथ प्रसाद ने संबोधित करते कहा कि हमारे सविधान के में स्पष्ट रूप से लागू है कि भारतीय नागरिकों को विधिक सेवा प्रदान करना है कानून के प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी किसी भी प्रकार के अवैध या निषेध कार्य जिससे बच्चों के पढ़ाई प्रभावित हो उसे पर निश्चित रूप से करवाई की जाती है समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमे सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और योग्य व्यक्ति को देना है ऐसे योग्य व्यक्ति आवेदन जरूर दे और लाभ उठाए। इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकुमुद्दीन शेख मेडियटर समीर कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेषता पर प्रकाश डालते कहा जिन लोगों के पास न्यायालय जाकर अपनी कानूनी समस्या को रखने के लिए धन नहीं हो, उन्हें बिना पैसे लिए या बहुत कम पैसे में कानूनी सहायता दी जाती है। ऐसे तमाम कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, याकूब अली, खुदु राजवंशी, चन्द्रशेखर घोष नीरज कुमार राउत समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही इस अवसर पर इंडियन कम्युनिटी क्लब के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मंच संचालन की और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।

Related posts