छठ सिर्फ पूजा नहीं, आस्था विश्वास श्रद्धा उपासना पवित्रता संस्कार और संपन्नता है – बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न छठ घाटों में चल रहे तैयारियों का लिया जायजा

जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 3, निर्मल घाट, रामजनम नगर, भाटिया बस्ती सती घाट, उलियान ग्रीन पार्क सब स्टेशन घाट व नील सरोवर घाट और सोनारी दोमुहानी घाट में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूजा पर छठ घाटों की समय पर साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर डोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग, गोताखोर, विद्युत पोल व रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, माजिद अख्तर, अमित प्रसाद, संजीव झा, रवि दुबे, राजू मलिक, मनोज भगत, आलोक मुन्ना, रौशन सिंह, शुभम सिंह, कृष्णा चालक, कृष्ण शर्मा, राकेश जायसवाल, सुमित झा, निरंजन प्रसाद, चिराग सिंह, अभिषेक मोहंती, राजकुमार दास, राजेश रजक, विनोद कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts