सात जन्मों का साथ, पांच माह में खत्म, जाने क्या हुआ

PURNIA :  शादी कर वह पति के साथ सात जन्मों का साथ का सपना लिए ससुराल आई थी, लेकिन, दहेज की आग के आगे यह साथ सिर्फ पांच महीने में खत्म हो गया। दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना जिले के केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत वार्ड 5 काझा बनियापट्टी की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान संगीता कुमारी (19) के रूप में हुई है।  5 माह पूर्व लक्ष्मण यादव से संगीता की हिंदू री‍ति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

कई बार महिला के साथ मारपीट की गई थी. रविवार की रात ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

Related posts