भाजपा ने झारखंड स्थापना दिवस, जनजातीय गौरव दिवस सह बिरसा मुंडा की जयंती मनाई

नापोखुर्द : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता व मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव के संचालन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नापोंखुर्द के प्रांगण में बने धरती आबा महान क्रान्तिकारी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई। बिरसा मुंडा के संघर्षशील जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा 19वी सदी में हुए स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय समुदाय के जननायक थे। मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए थे।उन्होंने जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए लम्बा संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। साथ ही साथ झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजाति गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, प्रोफेसर सुरेश महतो, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मंत्री बिनोद महतो, सच्चिदानंद पाण्डेय, भुपाल स्वर्णकार, हीरालाल साव, पुणिमा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts