सिनीडीह में चित्रांशों ने जुलूस के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिमा का विर्सजन किया

कतरास: श्रीश्री चित्रगुप्त महा पारिवार बाघमारा अंचल सिनीडीह पूजा कमेटी ने विसर्जन से पूर्व भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतिमा को पूजन हवन किया. आरती के उपरांत सवा मन के बने दूध खीर का प्रसाद वितरण किया गया.

जिसके बाद जूलूस निकाल ब्राहम्णडीहा बस्ती तालाब सिनीडीह में नाचते-गाते विर्सजन किया. रास्ते में चित्रांश बच्चों ने पटाखा फोड़ गुलाल उड़ाये. विर्सजन में संयोजक दिलीप वर्मा, संरक्षक बासुकी लाला, प्रशांत दयाल, अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, महा सचिव समीर लाला, सचिव सुजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष अजय राणा, संगठन सचिव संजू लाला, सह संगठन सचिव नीरज लाला, उपाध्यक्षअमित सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, राजेश लाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार लाला, अजय लाला, विक्रम लाला, गौख सिन्हा, उपाध्यक्ष नीरज सिन्हा, राहुल कुमार, यश श्रीवास्तव, अनमोल लाला, विराज सिन्हा आदि मौजूद थे.

Related posts