झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ 22 नवंबर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

 रैली के रूप में पैदल पहुंचेंगे आवास, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : आगामी 22 नवंबर को प्रदेशाध्यक्ष सहदेव प्रसाद कुशवाहा और प्रदेश महामंत्री सपन कुमार कर्मकार के आह्वान पर झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ रांची मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल रैली निकालकर अपनी 6 सूत्री मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखेंगे। जिसके तहत झारखण्ड सरकार के तमाम विभागों में कार्यरत नियमित चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वरीयता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर एक मुश्त पद प्रोन्नति प्रदान किया जाय।

 

मांगे इस प्रकार है :-

 

1. झारखण्ड गठन के बाद से चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का वर्ग-4 से वर्ग-3 में पद प्रोन्नति लंबित है।

 

2. 10 वर्षों की सेवा के उपरान्त चतुर्थवर्गीय कर्मियों को ग्रेड पे 2400 रुपए दिया जाय।

 

3. चतुर्थवर्गीय कर्मियों को वर्दी की सुविधा प्राप्त है। महंगाई के अनुरूप भत्ता में सुधार करते हुए कपड़े के लिए 5,000 रुपए के साथ साथ धुलाई के लिए 250 रुपए भुगतान किया जाय।

 

4. चतुर्थवर्गीय पदों पर अनुबंध, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की अधिकता है और सरकार के नीति के अनुरूप 10 वर्षों की सेवा पर इसे नियमित की जानी है। वहीं विलम्ब की हालत में उक्त पद पर कार्यरत कर्मी को सेवा नियमन तक पूर्ण वेतन भत्ता स्वीकृत किए जायें।

 

5. शिक्षण भत्ता, परिवहन भत्ता, मोबाईल भत्ता सभी कर्मियों के लिए लागू किए जायें।

 

6. चतुर्थवर्गीय कर्मी अल्पवेतन भोगी कर्मी हैं और इसलिए बीमा लाभ 50 लाख रूपए दुर्घटना के मामले में स्वीकृत किए जायें समेत अन्य मांगे शामिल हैं।

 

जिसको लेकर चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा जमशेदपुर की एक अहम बैठक रविवार 5 नवंबर की सुबह 10 बजे समाहरणालय बंदोबस्त कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 नवंबर को राज्य संघ द्वारा आहूत राज्य स्तरीय रैली के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन एवं संलेख समर्पित करने के कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी विभागों के चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होंगे। जिसके तहत शुक्रवार जिले के उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। मौके पर दलपति मुंडा, भैरव माडी, धीरेन्द्र नाथ सिंह, शिव शंकर बेसरा, प्रदीप कुमार पाल, विश्वजीत महतो, बबलू मांझी, अभिमन्यु सरदार, असिम महतो, दिपक कुमार महतो, तापस कुमार दत्ता, विप्लव दत्ता, वीर सिंह देवगम, शंकर सोरेन, खगेन उरांव, भूपेश प्रमाणिक, बुद्धेश्वर सिंह मुंडा समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts