बड़कागांव में मनाया गया संविधान दिवस

वक्ताओं ने कहा भारत का संविधान से सभी वर्गों को मिला अधिकार

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। बड़कागांव के प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के मौके पर संकल्प दिवस मनाया गया। बड़कागांव के चौक में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद प्रतिमा स्थल के पास संविधान दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता रामेश्वर राम ने की। वक्ताओं ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान है। और इसमें हर जाति धर्म के लोगों को हक और अधिकार मिला है। महिलाओं को सशक्त बनाने का अधिकार दिया गया है। भारत संविधान में किसी विशेष जाति का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों हर तरह का अधिकार एवं मान सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिया गया हैं। मौके पर रघुनाथ राम, रामवृक्ष राम, देवनारायण राम, महेश राम, प्रकाश राम, आदर्श मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम, छुन्नू राम, सुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार राम, रामचंद्र राम, संजय कुमार रवि, राजीव रंजन, अजीत कुमार रवि, आकाश कुमार, चंदन गुरु, रवि कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अशोक कुमार अविनाश, उदित कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र राम, रोजगार सेवक शंभू रविदास, अविनाश कुमार आदि शामिल थे।

Related posts