स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता

जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर मानगो क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। साथ ही इन कार्यकर्ताओं के शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है। भविष्य में इसका लाभ अवश्य मिलेगा। वहीं मानगो के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर भी उपस्थित रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में राजू यादव, विशाल ठाकुर, राज, अंकित यादव, शिव चौधरी, निर्मल रजक, पप्पू राम, नानू, सनी यादव, सूरज समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts