जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कैडेटों ने पेंटा ग्रैंड 2023 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कैडेटों ने 25 से 29 नवंबर तक गाजियाबाद में आयोजित एक अंतर-राज्य चैंपियनशिप “द पेंटा ग्रैंड 2023” के दौरान 11 पदक जीतकर अकादमी का नाम रौशन किया है। इस इवेंट में कोच दुष्यन्त कुमार के साथ स्कूल के सात राइडर्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें कैडेटों ने छह स्वर्ण पदक के साथ चार रजत और एक कांस्य पदक भी हासिल किया। वहीं कैडेट कृषिव गुप्ता, अनुष्का और अक्षत ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। जबकि मो. अफजल और आर्यन ने एक-एक रजत पदक और सिद्धार्थ ने एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा दर्श ने शो जंपिंग और टॉप स्कोर स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक जीते।

Related posts