बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में मची है भ्रष्टाचार व लूट: भाजपा

संजय सागर

बड़कागांव : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के विरुद्ध दिए गए बयान पर बड़कागांव के भाजपाई तिलमिलाए, उतरे सांसद के पक्ष में। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई. राज्य सरकार के विरुद्ध उगले आग. भाजपाइयों ने कहा कि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा साफ छवि के हैं इन पर आज तक किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. झारखंड राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन एवं उनके मंत्री, विधायक सभी भ्रष्टाचार एवं जल, जंगल, जमीन, बालू, कोयला, सहित अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त है. उल्टे भाजपा पर आरोप लगाते हैं. भाजपा सत्य को सत्य एवं असत्य को असत्य कहती है. क्योंकि भाजपा के छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश के बड़े नेता के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप कभी नहीं लगा है. उक्त बातें बड़कागांव भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने बड़कागांव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही. मंडल अध्यक्ष श्री महतो ने आगे कहा कि झारखंड सरकार के कार्यकाल में झारखंड की जनता सुरक्षित नहीं है. जल, जंगल, जमीन, बालू, पत्थर, कोयला सहित अवैध कारोबार का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद एवं उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव हजारीबाग के खास महल के भूमि में अवैध रूप से कब्जा करने का है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा पूरे जिले में भूमाफियाओं के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी इसी कड़ी में राज्य सरकार के विभाग द्वारा हजारीबाग शहर में खास महल के भूमि पर कार्रवाई की गई. संसद द्वारा किसी व्यक्तिगत भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग नहीं की गई थी। बावजूद पूर्व मंत्री योगेंद्र एवं विधायक अंबा प्रसाद ने व्यक्तिगत रूप से संसद का नाम घसीटना ओछी राजनीति का परिचायक है। खेमलाल महतो ने आगे कहा कि खास महल की भूमि 1908 में लीज समाप्त हो गई थी. व्यक्तिगत नोटिस के बावजूद बाउंड्री वॉल किया गया और प्रशासन ने उसे तोड़ दी। अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करना राज्य सरकार का संरक्षण प्रशासन को प्राप्त हुआ है. पूर्व में भी पतरातू के लबगा गांव में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं विधायक अंबा प्रसाद पर निजी स्वार्थ के लिए भूमि हड़पने का मामला आया था बाद में मुकर जाना उनकी पुरानी आदत है। सांसद प्रतिनिधि रामपति राम ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं अंबा प्रसाद ओछी राजनीति कर रही है. भाजपा ने योगेंद्र साव का जमीन बचाने का आंदोलन से प्रेरित होकर सहयोग कर उनके परिवार को तीन विधायक बनाने में मदद की है जो भविष्य में अब नहीं होगी. भू माफिया में विधायक अंबा प्रसाद एवं योगेंद्र साव संलिप्त हैं. भाजपा हर मोर्चे पर जवाब देगी। सांसद प्रतिनिधि बेचन साव ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन की सरकार लूट मचा रखी है। साफ छवि के सांसद जयंत सिन्हा पर आरोप लगाना बेबुनियाद है. भाजपा पूरे देश में मजबूत है और 2024 में भी केंद्र एवं राज्य में सरकार बनाएगी तथा हजारीबाग लोकसभा से जयंत सिन्हा सांसद बनेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बड़कागांव वन विभाग खुले आम खनिज संपदा में लूट मचा रखी है. जुगनू सिंह ने कहा कि सांसद श्री सिन्हा के उच्च जांच के मांग पर राज्य सरकार के विभाग जांच कर रही है. विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सांसद जयंत सिन्हा पर अर्नगल आरोप लगाकर ओछी राजनीति करना बंद करें. जनता तय करेगी कि सांसद किसे बनाया जाएगा। सांसद भ्रष्ट नहीं है इन पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. महामंत्री सुमन गिरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा गठबंधन के तहत नहीं भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. हरली के पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा जब से बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाई जा रही है तब से खुलेआम पदाधिकारी एवं बिचौलियों के माध्यम से योजनाओं में लूट मची है. इसका जीता जागता उदाहरण मनरेगा कूप निर्माण के लिए कोडिंग के समय ही 20000 की अवैध वसूली की गई है। दाखिल खारिज में 10 डिसमिल तक 5000 हजार एवं इससे ऊपर और भी बढ़ोतरी वसूली होती है इसमें सुधार नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित अन्य कई सवालों के जवाब में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. प्रेस वार्ता बड़कागांव के दोनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि रामपति राम, बेचन साव, जुगनू सिंह, मनीष पांडे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश साव, महामंत्री सुमन गिरी, नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण, उपाध्यक्ष किशोर राणा, अशोक साव, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related posts