विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर बुडमू मुख्यालय में लगाया गया शिविर बांटे गए यंत्र

बुढ़मू : झारखंड दिव्यांग जन सहायता केंद्र बुढ़मू की ओर से विश्व विकलांग दिवस प्रखंड मुख्यालय बुढ़मू में मनाया गया। इस अवसर पर विकलांग दिवस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कांके विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता निरंजन कालिंदी शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड के दिव्यांगों के बीच बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्टीक आदि उपकरण का वितरण किया गया।

वितरण बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, उप प्रमुख हरदेव साहू , प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझु आदि ने किया। वही दिव्यांगों के बीच बैसाखी, श्रवण यंत्र स्टीक उपकरण का वितरण श्री भगवान महावीर विकलांग समिति के सौजन्य से किया गया था कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड के पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिब्यांग लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमारे जिम्मेदारी है की सरकार से मिलने वाला सभी लाभ,को आप तक पहुंचाया जाएगा झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के निरंजन कालिंदी ने दिव्यांग लोगो को संबोधित करते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

दिवस आयोजन में सोसई गांव के समाज सेवी राजेंद्र साहू के द्वारा दिव्यांगों के बीच 1000 रूपये का नगद सहयोग किया गया। साथ ही निरंजन कालिंदी के द्वारा प्रखंड के आए सभी दिव्यांगों के लिए नाश्ता सहित अन्य की व्यवस्था की गई थी। मौके पर चकमें पंचायत के मुखिया रामवृत मुंडा, पंचायत समिति प्रतिनिधि सनोज यादव प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्रर मुंडा, मुनेशर सिंह, संस्था के अध्यक्ष दिनेश नायक, सचिव रतन मुंडा, कोषाध्यक्ष सुनील राम, संजय कुमार , तौफीक आलम, बंधन लोहरा समेत कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts