खलारी प्रखड कांग्रेस कमिटी ने की बैठक संपन्न

प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलु देवी एवं युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकुमार पासी बने

खलारी: खलारी प्रखड कांग्रेस कमिटी की समनवय समिति की एक बैठक मंगलवार को डकरा में झारखण्ड प्रदेश सचिव इंदिरा देवी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी एवं संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। बैठक में झारखण्ड प्रदेश सचिव इंदिरा देवी की उपस्थिति में खलारी प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नीलु देवी एवं युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार पासी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सलामत अंसारी, विकास तुरी, राम पासी, शंकर महतो, सलमान अंसारी, अजय तुरी, अजय, राजू रजक, नरेश कुमार, मनोज गंझू, मुन्ना देवी, नीलु देवी, अनिता देवी, सुधा झा, सुमन देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts