विहिप द्वारा अयोध्या श्रीराम लला पूजित अक्षत कलश को पूजा अर्चना कर 13 नगरों में किया वितरण

जमशेदपुर : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा अयोध्या स्थित श्रीराम लला में पूजित मंत्रोअक्षत कलश का शहर आगमन पर शनिवार विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में साकची स्थित मनोकामना मंदिर में पारंपरिक मंत्रोच्चारण व पूजा अर्चना के बाद सभी 13 प्रखंडों से आये प्रखंड पालक व मंत्री को इसे सौंप दिया गया। जिसके बाद सभी अक्षत कलश अब 13 नगरों के प्रमुख मंदिरों में पूजा जाएगा और जहां स्थानीय मंदिर समिति व समाज के लोगों का जुटान होगा। वहीं कदमा, सोनारी, मानगो, गोलमुरी, बारीडीह, बिरसानगर, गोविंदनगर समेत अन्य प्रखंडों मे विहिप व संघ सदस्यों द्वारा रविवार को स्थानीय स्तर पर सैकडों टोली के निर्माण के लिए बैठक भी होगी। साथ ही सदस्य घर घर जाकर हिंदू परिवारों को अक्षत देकर अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए आने का आमंत्रण भी देंगे। कार्यक्रम में जिला समिति मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री भोला लोहार, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार, सामाजिक समरसता चंदन दास, गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, धर्म प्रसार एम. साई पदमजा, सह प्रमुख विवेक सिंह, दुर्गावाहिनी प्रमुख पूनम रेड्डी, मातृशक्ति प्रमुख कुंती भारती, हर्ष यादव, प्रांत धर्माचार्य सह प्रमुख अवतार सिंह गांधी, विभाग गौरक्षा प्रमुख अवतार सिंह परमार, विभाग संयोजिका संजीता सेन, प्रांत अधिकारी शंकर राव, हिंदू पीठ विहिप महानगर पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह समेत अन्य सभी नगरों से विहिप कार्यकर्ता रहे शामिल थे।

Related posts