प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव हुआ संपन्न, संजीव भारद्वाज अध्यक्ष और विकास बने महासचिव

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) के नए अध्यक्ष संजीव भारद्वाज चुने गए हैं। साथ ही महासचिव के पद पर विकास श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए राकेश सिंह व सुमित कुमार झा, सह सचिव (दो) पद के लिए अमित तिवारी व वेद प्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष के लिए गंगाधर पांडे उर्फ मनमन पांडे चुने गए हैं। वहीं रविवार साकची स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन सभागार में मतदान एवं मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सुबह 10 बजे मतदान प्रारंभ हुआ और पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास ने सबसे पहले अपना मत डाला। वहीं 117 स्थाई सदस्यों में से 110 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद 1 बजे मतदान समाप्त हुआ और फिर 2 बजे से मतों की गिनती प्रारंभ हुई और जो दोपहर 3.30 बजे सभागार में विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही गुलदस्ता भेंट कर सभी का अभिनंदन भी किया गया। चुनाव में पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास, पूर्व महासचिव गुलाब प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा, पूर्व पर्यवेक्षक रघुवंश मणि सिंह, सुनील आनंद, कुलविंदर सिंह, बसंत कुमार सिंह, देवाशीष सरकार और कौशल सिंह ने प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भी उपस्थित रहे। इसी तरह आकाश कुमार, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार, शानू सरकार अभिषेक कुमार, तारकेश्वर गुप्ता, अविनाश शर्मा, राहुल कुमार सिंह, अमिताभ वर्मा आदि एसोसिएट मेंबरों ने सक्रिय रूप से सहयोग भी दिया।जबकि विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। शहर के इतिहास में पहली बार पत्रकार संगठन के सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसको लेकर सभी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के प्रति आभार भी प्रकट किया। वहीं संचालन समिति के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से सफल होने पर सभी स्थाई सदस्यों, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव सह संपादक विजय कुमार सिंह, उम्मीदवारों और एसोसिएट सदस्यों के प्रति आभार भी जताया।

चुनाव परिणाम इस प्रकार है :-

अध्यक्ष (एक) पद के लिए संजीव भारद्वाज 61, निर्मल प्रसाद 26, रवि कुमार झा 15 और संतोष कुमार 8 मत, उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए सुमित कुमार झा 68, राजेश कुमार सिंह 57, आनंद मिश्रा 46 और गौतम ओझा 35 मत, महासचिव (एक) पद के लिए विकास कुमार श्रीवास्तव 63 और अनवर शरीफ 47 मत, सहसचिव (दो) पद के लिए अमित तिवारी 82, वेद प्रकाश गुप्ता उर्फ उत्तम गुप्ता 71 व चरणजीत सिंह 53 मत और कोषाध्यक्ष (एक) पद के लिए मनमन पांडेय उर्फ गंगाधर पांडेय 54, राजेश पुरोहितवार 35 और सुनील कुमार पांडेय 18 मत हासिल किए।

Related posts