घाघीडीह सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी की हुई मौत, मेडिकल बोर्ड करेगी पोस्टमार्टम

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत घाघीडीह सेंट्रल जेल में बहरागोड़ा धोलाबेड़ा निवासी 75 वर्षीय कैदी कताई हांसदा की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 4 बजे मौत हो गई। उसके विरुद्ध कई संगीन मामले भी दर्ज थे। बताया जा रहा है कि अचानक जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद इलाज उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी क्रम में आज सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं कैदी के शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जिसकी देखरेख में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उनका इलाज सितंबर माह से ही अस्पताल में चल रहा था। बताते चलें कि मृतक कताई हांसदा बहरागोड़ा में हुए हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी थे।

Related posts