कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं ममता गुप्ता

टंडवा: प्रदेश की साहित्यिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय कवयित्री टंडवा की ममता गुप्ता को कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा संस्थापक गोविंद गुप्ता व मुकेश पटेल ने की है। जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी भारतीय मूल के कई साहित्यकारों को संरक्षक मंडल में स्थान मिला है। इनमें इंडोनेशिया से इंदू नांदल, तंजानिया से डॉ.ममता सैनी, कनाडा से शिखा पोरवाल, धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख डॉ. सौरभ पांडे, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की सीमा पांड्या एवं कई अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल है। श्वेता सुरभि को समाज सेवा विभाग महिला शाखाओं का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। परिषद देश भर में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से साहित्यिक व सामाजिक कार्यों को संपादित करती है। प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, के रूप में ममता गुप्ता के मनोनयन पर टंडवा सहित झारखंड के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। बताया गया कि ममता गुप्ता लेखन की क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इनकी कहानी, कविता, मुक्तक गीत, शायरी, उनकी पुस्तक सुनहरे पंख और आने वाली कहानी की किताब सृजन के फूल और उनकी रचनाएँ निरंतर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं।

ममता गुप्ता को लेखन की क्षेत्र में कई बार सम्मानित भी चुकी है। ममता ने बताया कि जैसे सृजन साहित्य पुरस्कार, साहित्य भूषण पुरस्कार, एकलव्य साहित्य सृजन सम्मान और हिंदी सेवी सम्मान अभी तक मिल चुके है।

Related posts