कतरास भाजपा महिला मोर्चा ने अटल जी की 99वीं जयंती मनाई

कतरास : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 99वीं जन्म जयंती भाजपा महिला मोर्चा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कतरास मंडल के लेटाइल धोड़ा रामकनाली, भूट्टू बाबु बंगला जैसे कई स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों के बीच मिठाइयां,चॉकलेट बांटीं गई। इस दौरान उनके कृतित्व वह व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेत्री जानकी देवी ने कहा कि देश को सशक्त बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हीं के कार्यकाल में परमाणु परीक्षण किया गया था।उनके लेखन और भाषण से डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी काफी प्रभावित थे। अटल जी ही पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर भारत को गोरवान्वित किया था।अटल जी के द्वारा प्रारंभ की गई विचारधारा हो,चाहे वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। इसे भारत की जमीन पर जी जान से और जुनून से उतरने का काम नरेंद्र भाई मोदी कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की मुनिया देवी,सत्या देवी, विमल देवी, रीना देवी, सीमा देवी, कविराज देवी, आरती देवी सरिता देवी, सुनैना देवी, शांति देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Related posts