जमशेदपुर : परसुडीह हलुदबनी निवासी नीता सागर चौधरी ने साहित्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर शहर का नाम रौशन किया हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार नीता हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला तीनों भाषाओं में रचनाएं लिखती हैं। वह शहर की साहित्यिक संस्था तुलसी भवन, नाव पर लव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सहयोग, संस्कार भारती आदि संस्थाओं से जुड़ी हैं। शहर की कवयित्री नीता सागर अब तक मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव राजगीर नालंदा बिहार में पुरातन नालंदा विश्वविद्यालय साहित्य शिखर सम्मान, नेपाल के राजगीर मेरठ, इंडो नेपाल साहित्यिक महाकुंभ काठमुंडू में अमृता प्रीतम सम्मान, नेपाल के विराटनगर इंडो नेपाल साहित्यिक महाकुंभ से साहित्यकार सम्मान, मेरठ 2023 क्रांति धरा साहित्य अकादमी में साहित्यकार सम्मान आदि से सम्मानित हो चुकी हैं। उसकी 20 फरवरी 2024 में नेपाल की पोखरा जाने की योजना हैं। नीता ने हमारे संवाददाता से बताया कि नवंबर एवं दिसंबर का महीना साहित्य यात्रा से पूर्ण हुई हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ भारत क्रांतिधरा साहित्य अकादमी (ग्रीन केयर सोसाइटी) द्वारा क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ में भी साहित्यकार सम्मान मिला हैं, जो दिसंबर 09-10 को राजगीर में आयोजित किया गया था। यहां उसने लघु कथा का पाठ किया। मेरठ में लघु कथा जहरीला वर्ष को सुन कर उपस्थित दर्शको को काफी अच्छा लगा। साहित्यकार बंधुओं ने बहुत अच्छी और उम्दा रचना बताया। राजगीर में दो लघु कथाएं पढ़ी गई एक रात की कहानी’ और उड़ान। नीता ने उड़ान लघु कथा सभागार में बैठकर ही लिखा था। उन्होंने बताया कि साहित्यिक परिभ्रमण के दौरान काफी कुछ नया देखने और सिखने का मौका मिला। वह अब तक उज्जैन, बनारस, नेपाल की जनकपुर, काठमांडू साहित्यिक परिभ्रमण पर जा चुकी हैं।
Related posts
-
लायंस क्लब बाघमारा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
बाघमारा: दिनांक 19/09/2024 को लायंस इंटरनेशनल , जिला 322A के जिलापाल लायन सीमा बाजपाई के... -
घर के दरवाजे पर महिला द्वारा झाड़ू लगाने के दौरान अचानक धमाके के साथ फट गई जमीन, घटना से लोगो मे दहशत
देखते ही देखते उसमें समा गई महिला पास में खड़े लोगो ने बांस के सहारे... -
गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में खनन विभाग द्वारा येल्लो बुक एवं कांट्रैक्ट मैनेजमेंट sop संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कतरास: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के तत्वाधान में निर्देशित त्रैमासिक निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान जो दिनांक...