धनवार प्रखंड के चट्टी एवं गोरहंद में हुआ आपकी योजना कार्यक्रम का आयोजन

अबुआ आवास के लिए मिले 135 आवेदन- भुवनेश्वर साव

आयोजन सफलतापूर्वक हुआ है सम्पन्न- कौशल्या देवी

मो.ओबैदुल्लाह शम्सी

गिरिडीह:- धनवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चट्टी एवं गोरहंद में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन उपर्युक्त पंचायतों के पंचायत सचिवालय परिसर में किया गया।

चट्टी मुखिया भूवनेश्वर साव ने कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया साथ ही उन्हें माल्यार्पण करके भी सम्मानित किया गया। मुखिया भूवनेश्वर साव ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी सरकारी कार्यक्रम है।

पंचायत वासियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से इस आयोजन की पुर्व सुचना दी गई थी। कहा कि अबुआ आवास के लिए सर्वाधिक 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पुर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी ने लोगों को संबोधित कर कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जेएमएम प्रखंड अंतर्गत निरंजन सिंह एवं प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी ने भी शिरकत किया। अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने उपस्थित कर्मियों को जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए लोगों का काम करने का निर्देश दिया एवं स्वयं भी ग्रामीणों की समस्यायों से अवगत होते हुए उनके समाधान एवं निष्पादन हेतु परामर्श देते दिखे।

 

गोरहंद पंचायत सचिवालय परिसर में भी उक्त आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। शिविर में प्रशासन के द्वारा कई महत्वपूर्ण विभागों के स्टाॅल लगाए गए थे। मुखिया कौशल्या देवी ने कहा कि अबुआ आवास, पेंशन, पशुधन विकास, सावित्रीबाई फुले, केसीसी ऋण, साईकिल वितरण, कंबल वितरण, बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जातीय-आवासीय प्रमाण, दाखिल-खारिज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बैंकिंग, वन विभाग आदि स्टाॅलों पर ग्रामीणों की निरंतर भीड़ रही। कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। आशा करते हैं कि पंचायत वासियों को आयोजन का भरपूर लाभ मिलेगा।

 

मौके पर पुर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी, बीडीओ देवेन्द्र दास, सीओ नरेश वर्मा, बीपीओ फरीदुल हसन, चट्टी मुखिया भूवनेश्वर साव, गोरहंद मुखिया कौशल्या देवी, मुखिया प्रतिनिधि भिखी पासवान, परसन मुखिया रामदेव यादव, भलुटांड़ मुखिया शंकर पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार, स्वयंसेवक सिकंदर कुमार पंडित, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक,सभी वार्ड सदस्य एवं हजारों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts