1 से 15 जनवरी तक विहिप और आरएसएस घर घर जाकर अयोध्या आने का देंगे निमंत्रण

जमशेदपुर : पूरे भारतवर्ष की तरह लौहनगरी जमशेदपुर में भी अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लाए श्रीराम लला पूजित अक्षत, अयोध्या श्रीराम मंदिर चित्र व पत्रक लेकर घर घर जाकर अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन करने के लिए आमंत्रण देने का महाअभियान 1 से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रत्येक हिंदू परिवार के घर जाकर अयोध्या आने का निमंत्रण देंगे। साथ ही 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, रामायण पाठ, भजन कीर्तन कर शहरवासियों को दीप जलाकर भव्य दीपावली मनाने का आवाह्न भी करेगी। वहीं इससे पहले शहर के सभी भागों में अयोध्या से लाए गए पवित्र अक्षत कलश का नगर भ्रमण व मंदिरों में पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। जहां रामभक्त पुरुषों, महिलाओं व बच्चों की भीड उमड़ पड़ी है। इसी क्रम में रविवार कदमा शास्त्री नगर में अक्षत कलश को लेकर नगर भ्रमण किया गया। जबकि कदमा और बिष्टुपुर क्षेत्र में 1 जनवरी की सुबह 11 बजे भव्य पूजन कार्यक्रम के बाद घर घर आमंत्रण देने के महाअभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

Related posts