गूगल से डॉक्टर की जानकारी लेकर बनाई अपहरण की योजना, दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

एसएसपी ने किया मामले का खुलासा

जमशेदपुर : बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी बाजार स्थित मेडिकल स्टोर से मरीज को देखकर घर जाते समय ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रधान को हनुमान मंदिर के पास खड़ी कार में बैठने के दौरान दो हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान डॉक्टर उनके हाथ में हथियार देखकर शोर मचाने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चौक पर मौजूद पुलिस की मदद से खदेड़कर कर दोनों अपराधी को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई। वहीं गिरफ्तार अपराधियों में बिहार जिला बेगुसराय थाना साहपुर कमाल लखमुनिया सह वर्तमान में सोनारी खुंटाडीह निवासी अशोक कुमार सिंह और बेगुसराय थाना बलिया नगरगामा सह वर्तमान में टेल्को ग्वाला बस्ती का रहने वाला रवि शंकर सिंह शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों आरोपी रिस्ते में ममेरे भाई लगते हैं। मामले का खुलासा बुधवार पुलिस ऑफिस में एसएसपी किशोर कौशल ने किया। मौके पर एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत और एएसपी सुमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। मामले में एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बीते 27 दिसंबर को बेगुसराय से शहर आए थे। गिरफ्तारी के बाद पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमहार किया। मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि गुगल पर सर्च कर डॉक्टर की जानकारी हासिल की। जिसके बाद उनका अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना भी बनाई। इसके लिए दोनों ने डॉक्टर की रेकी भी की थी। जिसके तहत मंगलवार दोनों डॉक्टर का अपहरण करने वाले थे। मगर उनके शोर मचाने के कारण दोनों पकड़ा गए। आगे एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार सिंह परसुडीह थाने से अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। जबकि रवि शंकर सिंह डकैती मामले में मोकामा से जेल गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीम में थाना प्रभारी राजीव रंजन और एसआई नवीन कुमार राना शामिल थे।

Related posts