मानगो में ढोल बजाकर घर घर में बांटा राम मंदिर का अक्षत

पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने दीपावाली मनाने की कही बात

जमशेदपुर : आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार मानगो क्षेत्र के संकोसाई में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने झाल और ढोलक लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए प्रत्येक घर में अयोध्या से आए अक्षत, राम मंदिर के प्रारूप की तस्वीर और निमंत्रण पर वितरीत किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी और स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह ने शामिल होकर सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान भी किया। इससे पूर्व संकोसाई रामनगर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सैकड़ों महिलाओं का जत्था रामनगर, श्यामनगर, संजीवनी पथ, संकोसाईं रोड नंबर 5, जयप्रकाश नगर और जहिरा कॉलोनी होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां आरती के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के जयकारे और मंगलगीत सामूहिक रूप से गाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण भी किया। वहीं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि 500 वर्ष बाद हमारे भगवान को अपना पैतृक आवास मिल रहा है। इससे बढ़कर और खुशी की बात क्या हो सकती है। इसी तरह भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों का सपना पूरा हुआ हैं। मौके पर राजेश साहू, मुन्ना झा, सुशील शर्मा, दुर्गा चरण दत्त, छोटेलाल सिंह, रीना देवी, सीता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, अरुणा देवी, सुनीता साहू, मीना साव, उर्मिला देवी, बसंती प्रमाणिक समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Related posts