झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देना होगा

गोमो:  झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने को लेकर झारखंड सुडी समाज कल्याण समिति तोपचांची सह चंद्रपुरा प्रखंड के द्वारा तेलो गांव में वार्षिक सम्मेलन 9 जनवरी 2024 को हुआ। इस दौरान सुडी समाज के लोगों द्वारा झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की गई। वहीं सुडी समाज को बेहतर बनाने के लिए कई बातों पर चर्चा हुई। जैसे सुडी समाज में अब विधवा विवाह शुरू करने की बात कही गई। साथ ही बिना दहेज की शादी करने तथा बेटी और बेटा की शिक्षा पर जोर दिया गया। तथा बुजुर्ग माता-पिता को सम्मान एवं सेवा करने की बात कही गई। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सुडी समाज कल्याण समिति राज्य में सुडी जाति को पश्चिम बंगाल की भांति अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए दो दशकों से लगातार प्रयत्न और संघर्ष कर रही है। परंतु खेद है कि अनुसूचित जाति में शामिल होने की तमाम शर्तें पूरी करने वाली सुडी जाति के साथ हुक्मरानों ने आज तक न्याय नहीं किया। जो की बहुत ही अफसोस की बात है।
मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल, उपाध्यक्ष धरणीधर मंडल, संरक्षिका रेखा मंडल, सचिव नुनु लाल मंडल, संगठन सचिव वीरेंद्र चंद्र मंडल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, उपाध्यक्ष पंचानन मंडल, संरक्षक खिरोधर मंडल, जिला महामंत्री शैलेन मंडल, राजेश मंडल, रीना मंडल, माया मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार मंडल, प्रभास कुमार मंडल, श्रीकांत मंडल, अजय कुमार मंडल, सभा अध्यक्ष फनी भूषण मंडल, सहित सुडी समाज के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

Related posts