कर्णपुरा कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़कागांव से भाजपा चुनाव लड़ती है तो होगा सुखद परिणाम: मनीष जयसवाल

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के करणपुरा कॉलेज के प्रांगण में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता केरेडारी प्रखंड के अध्यक्ष कर्मचारी साव व संचालन जय नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल को गाजे- बाजे ढोल-तासे, नगाड़ा-मांदर की थाप पर पारंपरिक तरीके से गीत- नृत्य के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनीष ने जान फूंकने का काम किया. कर्णपुरा कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा मिलन समारोह में हज़ारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कर्णपुरा क्षेत्र का सर्वाधिक समस्या विस्थापन और भाजपा कार्यकर्ताओं का है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि विधानसभा सीटों पर गठबंधन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेवारी है. लेकिन मैं भी मानता हूं कि अगर बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ती है तो परिणाम सुखद होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में देश के विकास और उन्नति के साथ अंतोदय के उत्थान को लेकर जो कार्य किया वह कांग्रेस के 6 दशक के कार्यकाल पर भारी है. 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है और एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ हम सभी को संकल्प लेना चाहिए की तीसरी बार हम मोदी सरकार बनाएं और भाजपा को 400 के पर पहुंचाएं. उन्होंने विस्थापन के मुद्दे पर कहा कि यह एक गंभीर और ज्वलंत विषय है लेकिन इतिहास गवाह है जहां भी माइनिंग की गतिविधियां हुई उसे इलाके का विकास नहीं हो पाया. उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था करें और फिर विस्थापित हो तो विस्थापितों के दर्द पर राहत होगी.उन्होंने कर्णपुरा महाविद्यालय के विकास पर चिंता जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एकमात्र केंद्र होने के बावजूद भी विकास से अछूता है. लेकिन उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अस्वस्थ भी किया कि कॉलेज के आधारभूत संरचना के विकास के लिए उनका सकारात्मक प्रयास ज़रूर होगा .

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, के.पी. ओझा, दुर्गाचरण, कीर्तिनाथ महतो, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, राजेश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, मुकुटधारी महतो, टोनी जैन, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, राजु साव, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर प्रसाद, पूनम साहू, हजारीबाग लोकसभा के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, मुखिया संघ बड़कागांव के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, रंजित चंद्रवंशी, इंद्र भूषण, नरेश महतो, सुमन गिरी, बचनदेव कुमार, बैजनाथ साहू, सत्यभामा, रेखा देवी, बद्रीनारायण सिंह, निरंजन प्रसाद, फजरूद्दीन, ज्योति, आदित्य सोनी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उपेंद्र महतो, ज्ञानेश्वर शर्मा, कुणाल किशोर, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, बड़कागांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, हजारीबाग सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

Related posts