प्रेमी ने की विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

बरेली : इज्जतनगर निर्माणधीन रोडवेज परिसर में गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। पूछताछ में पता चला महिला पीलीभीत के गजरौला की निवासी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इज्जतनगर मिनी बाइपास स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में एक महिला का शव बरामद हुआ। उसके गले पर निशान थे। प्रथम दृष्टया महिला का गला घोंटकर हत्या की आशंका है।

पीलीभीत के गजरौला निवासी सुनीता की शादी मनोज के साथ हुई थी। सुनीता के दो बेटियां है। इस बीच सुनीता के अशोक नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गए। प्रेम संबंधों की भनक मनोज को लग गई। इसके बाद मनोज सुनीता को बरेली लेकर आ गया। लेकिन प्रेमिका के शहर बदलने के बावजूद भी प्रेमी ने प्रेमिका से मिलना बंद नहीं किया। अशोक सुनीता से मिलने बरेली आया।

सुनीता की बेटी के मुताबिक अशोक बीती रात भी मम्मी से मिलने आया। किसी बात को लेकर सुनीता और अशोक में झगड़ा हुआ। सुबह जब बेटियों की आंख खुली तों सुनीता घर पर नहीं मिली। जब सुबह बेटी पानी भरने के लिये उठी तो नल के पास मम्मी पड़ी थी। इसके बाद बेटी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पुलिस आरोपी अशोक की तलाश में जुटी है।

Related posts