शीतलहरी को लेकर स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

 केजी से 5 तक 10 से 2 बजे और 6 से 12 की कक्षाएं 9 से 3 बजे तक होंगी संचालित

जमशेदपुर : शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिसको लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) के अलावा सभी निजी विद्यालयों में 19 से 25 जनवरी तक के लिए केजी से 5 तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। इसी तरह 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। वहीं मध्याह्न भोजन पूर्ववत चालू रहेगा।

Related posts