पत्रकार और मुखिया संघ की बैठक में विवाद का हुआ पटाक्षेप

टंडवा: चुंदुरु धाम परिसर में शुक्रवार को पत्रकार संघ और प्रखंड मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसमें जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भी शामिल थे। बैठक मे मिश्रोल पंचायत के मुखिया सुवेश राम और पत्रकार मनीष गुप्ता के बीच उठे विवाद का निपटारा किया गया। मुखिया सुबेश ने खेद जताया तो मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने सौरी कह सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सलाह दिये। इस प्रकार विवाद का पटाक्षेप हो गया। पत्रकार समूह बैठक के अंत में हिन्दुस्तान पत्रकार बिनय कुमार सिन्हा के जन्म की ख़ुशी में केक काटकर मुखिया और पत्रकारों ने बधाई दी। इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष दास, कामेश्वर यादव, नगीना सिंह, मुखिया किसुन राम, मनोज गुप्ता, अजय सिंह, पत्रकार समूह से रुदेश नायक, वरुण सिंह, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र साहू, विकास कुमार, शशि पाठक, मनीष कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts