झामुमो महारैली में शामिल हुए संजीव कुमार बेदिया एवं सैकड़ो कार्यकर्ता 

संजय सागर

बडकागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता को साथ रांची महा रैली में शामिल हुए. श्री बेदिया ने कहा केंद्र सरकार हाउस ईडी के मनमानी नहीं चलेगी, चाहे जितना भी जोर लगा ले केंद्र सरकार, झारखंड वासियों को झुका नहीं सकता है. झारखंड हम लोगों ने लड़ कर लिया है.हेमंत सोरेन सरकार में ही आदिवासी मूलनिवासी का विकास हो रहा है. इसीलिए हेमंत सरकार को प्रताड़ित करने का हमेशा कोशिश कर रहा है केंद्र सरकार, ताकि विकास के काम में असफल हो सके. मौके पर केन्द्रीय सचिव संजीव बेदिया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव झारखण्ड श्रमिक संघ संजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मोहन सोरेन, संजय करमाली, शंकर साव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, मुकेश रावत, प्रखंड सचिव सरोज मेहता, राजेन्द्र भुईयां शांति देवी, हरिलाल मांझी, शंकर साव,  बिनोद यादव, चुरामण गंझू, सूरज वर्मा, घनश्याम महतो, कृष्णा प्रजापति, प्रयाग महतो, सुरेश गिरी इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित है.

Related posts