900 बाई सिक्स कर्मियों की निकलेगी सूची, टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन पहुंचे अस्थाई कर्मी

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में स्थाईकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसके तहत सैकड़ो की संख्या में अस्थाई कर्मी सोमवार टाटा मोटर वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और महामंत्री आरके सिंह से मुलाकात कर स्थाईकरण की सूची जल्द प्रकाशित करने की मांग की। इस दौरान यूनियन के प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने कहा कि कुछ लोग बयान बाजी कर रहे हैं। मगर उनके चलते अस्थाई कर्मियों का भविष्य गांव पर नहीं लगना चाहिए और इसलिए स्थाईकरण की सूची जल्द प्रकाशित करनी चाहिए। इसपर यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि 900 कर्मियों की स्थाईकरण की सूची जल्द ही निकाली जाएगी। जिसको लेकर वे प्रयासरत भी हैं। जिसके बाद बचे हुए 1800 कर्मियों के स्थाईकरण की सूची भी निकाली जाएगी। जिसकी व्यवस्था भी की जाएगी। जबकि महामंत्री ने अस्थाई कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि सबका भला हो और 3 सालों के अंदर सभी कर्मचारी स्थाई भी हो जाएंगे। जिसका सिलसिला अब शुरू हो रहा है। इस बैठक का संचालन राजेश कुमार पाठक ने किया। मौके पर सुरेश सिंह, राजन कुमार, आलोक कुमार सिंह, सुनीता सिंह, रीता शर्मा, रविंद्र कुमार सिंह, बीके पांडे, दिलीप मुखी, सुरेश मुखी, अमलेश, राकेश कुमार, इमरान खान और बादशाह खान समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts