पंचायत में है समस्याओं का अंबार, शिक्षा-व्यवस्था है काफी खस्ताहाल- नसीम खान

गिरिडीह:- गावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझने के युवा समाजसेवी नसीम खान के अनुसार पंचायत में समस्याओं का अंबार है। इस बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में काफी समस्याएं हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी खस्ताहाल है। 8,9 एवं 10 वर्ग के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी में अपना नाम तक ठीक से लिखना नहीं आता है। हिन्दी में भी उपरोक्त वर्ग के बच्चे चार वाक्य ठीक ढंग से लिख नहीं पाते है। शिक्षा -व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल शोभा के लिए है।‌ उसका तनिक भी लाभ जनता को नहीं मिल पाता है।

मनरेगा योजना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत ही नहीं पूरे प्रखंड में मनरेगा योजनाएं केवल कागजों पर हैं, धरातल पर अधिकांशतः योजनाएं नदारद मिलेंगी। जांचने पर योजनाओं के संचालन की वास्तविक स्थिति उजागर एवं सार्वजनिक हो जाएगी।

Related posts