भाजपा अजा के प्रदेश अध्यक्ष ने 300समर्थको से नगर मंदिर में की पूजा

झारखंड के 14 लोक सीट पर भाजपा की होगी प्रचंड जीत : प्रदेश अध्यक्ष

टंडवा: झारखंड की खुशहाली और शांति को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने मां नगर भगवती उग्रतारा मंदिर में पूजा अर्चना की।विधायक सपरिवार मां के चरणों में शीश झुकाते हुए लोगों की खुशहाली की कामना की।इस दौरान टंडवा प्रखंड के 300 समर्थको ने विधायक की खुशहाली मांगते हुए उज्जवल भविष्य की दुआ मांगी। पूजा अर्चना के बाद विधायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत जीत की परचम लहरायेगी। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर चुटकी लेते कहा कि झारखंड में उनका खाता भी नहीं खुलेगा। पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए घर – घर तक भाजपा को पहुंचने का काम करेगें। इसके पूर्व मंदिर परिसर में दर्जनों जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, अक्षयवट पांडेय, मिथलेश गुप्ता, गोबिंद तिवारी, बेबी देवी, शशि चौरसिया, विकास मालाकार, सुनील चौरसिया, बबलू गुप्ता, प्रताप चौरसिया, विनय सिंह, मुखिया सुनीता देवी, महेश मुंडा, जिप सदस्य देवंती देवी, पंसस आशा सिन्हा, रूबी देवी, गिरजा देवी, मनी सिंह, गोबिंद सिंह, सरोज, बिजय पांडेय, अजीत समेत कई उपस्थित थे।

Related posts