पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो दिवसीय गांव चलो अभियान का समापन

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: रविवार को दो दिवसीय गांव चलो अभियान के अंतिम दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 56 वीं पुण्यतिथि पर नवीनगर मंडल के महामंत्री बहादुर मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि कदमसर गांव कदमसार शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 379-380 पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर प्रवासी कार्यकर्ता-सह-भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सहित मतदान केंद्र के अध्यक्ष,संयोजक, सह-संयोजक,प्रभारी व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।पंडित जी के पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए प्रवासी कार्यकर्ता हिसाबी राय उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि अमर शहीद पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा।उनका एकात्मक मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है।उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।नबीनगर मंडल के महामंत्री बहादुर मंडल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि पंडित जी अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के दर्शन में भारत व संपूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। इसी के तहत केंद्र की मोदी सरकार हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस शौचालय, शुद्ध पेयजल देकर दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतरने का भागीरथी कार्य कर रही रहे हैं। कार्यक्रम में सहदेव भास्कर, टुनु बेबा, अक्षय मंडल, बासंती बेबा, निरेन मंडल, अनिता बेबा, मलिन मंडल, आलो बेबा, अरूण मंडल, मन्थना बेबा, भुटू कुनाई, कौशिक बेबा, सुकोमल मंडल, फुल कुमारी बेबा, गौर मंडल, मटरी बेबा, निखिल मंडल, गौरी मंडल, देवेन मंडल, अंजना मंडल, विशु मंडल, दिवा मंडल, रमेश मंडल, सीताराम मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts