अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं शेख फातिमा को याद कर श्रद्धांजलि दी, वही 14 फरवरी को पुलवामा में हुए शहीद वीर सपूतों को नमन किया

Md Mumtaz
खलारी: बुकबुका पंचायत के साईनगर स्थित में अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले एवं शेख फातिमा की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई । वही पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए लोगों ने प्रार्थना की। मौके पर स्थित शंभूनाथ गंझू ने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षा और बहन शेख फातिमा की जीवनी को पढ़ना एवं समझना हर सजग भारतीयों का नैतिक कर्तव्य है साथ ही इनके जीवनी को हर घर के बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है साथ ही छोटे छोटे बच्चियों को पढ़ाने यथा शीघ्र दान करना चाहिए। महिलाओं को साथ सामाजिक, संस्कृतिक तथा राजनीतिक ज्ञान देना चाहिए। मौके पर मनोज भूइया , शंभूनाथ गंझू, गणेश भूईया, जीतन गंझू, रमेश गंझू, श्यामजी महतो, मनीष भुईयां, विनोद तुरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related posts