कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़: बुधवार को भाजपा मोर्चा नबीनगर मंडल का बैठक मंडल अध्यक्ष शिबु हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बुसका मैदान में संपन्न हुआ। इस बैठक में भाजपा मोर्चा का विस्तार एवं प्रदान किया गया। बैठक में उपस्थित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू ने मोदी सरकार के योजनाओ के बारे में और हेमंत सोरेन के विफलता के बारे में बताते हुए गाँव चौपाल के द्वारा आने वाले चुनाव में फिर से मोदी की सरकार और झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार बनाने हेतु निवेदन किया गया। साथ ही महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किस्टु सोरन अध्यक्ष मंगल हंसदा ने भी सभा को सम्बोधन किया। मौके पे शिबू हेम्ब्रम मंडल अध्यक्ष , मोनस तुरी, सुशील ठाकुर, लखिराय मुर्मू, पुन्सि मरांडी, बबलू ठाकुर, विजय मांझी, सुनीराय मुर्मू, मंगल मरांडी, संजला हंसदा, राम मरांडी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts